Kaalchakra Today 9 October 2026: आज 9 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को आश्विन माह की अमावस्या तिथि है. आज अमावस्या तिथि पर सभी तिथियों का छूटा हुआ श्राद्ध कर सकते है. आज सर्वपितृ अमावस्या है. कल शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है. इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. आज की बात करें तो, हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. इंद्र और वैधृति योग प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही चतुष्पाद, नाग और किंस्तुघ्न करण रहेगा.
आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि के आरंभ होने के बाद प्रतिपदा से लेकर दशहरा तक की सभी तिथियों के बारे में जान सकते हैं. आज अशुभ समय की बात करें तो, राहुकाल रात को 8 बजकर 27 मिनट से लेकर 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से लेकर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही आडल योग और गुलिक काल प्रभावी रहेगा. आइये आज के कालचक्र में शारदीय नवरात्रि की तिथियों और घटस्थापना मुहूर्त के बारे में जानते हैं.
शारदीय नवरात्री 2026 घटस्थापना मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के लिए प्रतिपदा तिथि का आरंभ आज रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. प्रपिपदा तिथि का समापन कल रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि कल मान्य होगी. कल घटस्थापना के लिए 3 घंटे 52 मिनट का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. घटस्थापना के लिए पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं. अभिजित मुहूर्त दोपहर को 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.
शारदीय नवरात्रि 2026 की तिथियां
11 अक्टूबर 2026 – पहला नवरात्र
12 अक्टूबर 2026 – दूसरा नवरात्र
13 अक्टूबर 2026 – तीसरा नवरात्र
14 अक्टूबर 2026 – चौथा नवरात्र
15 अक्टूबर 2026 – पांचवां नवरात्र
16 अक्टूबर 2026 – छठा नवरात्र
17 और 18 अक्टूबर 2026 – सातवां नवरात्र
19 अक्टूबर 2026 – महाअष्टमी और महानवमी
20 अक्टूबर 2026 – दशहरा या विजयादशमी
आज के कालच्रक में नवरात्रि की सभी तिथियों के साथ ही पूजा मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines