हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shardiya Navratri 2026: मां कालरात्रि को समर्पित है शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन, जानिए पूजा विधि और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि पर्व का सातवां दिन है. आज सातवां व्रत रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज सुबह सूर्योदय के बाद तक षष्ठी तिथि रहेगी. इसके कारण तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.

विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है. (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026: आज सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक षष्ठी तिथि मान्य रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होगी. सूर्योदय का समय 5 बजकर 34 मिनट है. ऐसे में कई लोग आज षष्ठी तिथि का व्रत रखेंगे. हालांकि, पूरे दिन सप्तमी तिथि होने के कारण सप्तमी तिथि का व्रत रखा जा सकता है. आज सप्तमी तिथि का व्रत करने वाले लोग मां कालरात्रि की पूजा करें. मां कालरात्रि की पूजा के लिए विधि, आरती और मंत्र के बारे में यहां जान सकते हैं.

मां कालरात्रि पूजा विधि

सप्तमी तिथि व्रत के दौरान मां कालरात्रि की पूजा का विधान है. मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा के लिए सुबह उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. आप पूजा स्थान की सफाई करें और गंगाजल से शुद्ध करें. लकड़ी की चौकी स्थापित करें. इसे ऊपर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. इसके बाद मां कालरात्रि की प्रतिमा स्थापित करें. मां कालरात्रि की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. रोली, अक्षत और कुमकुम अर्पित करें. भोग लगाएं, देवी मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.

मां कालरात्रि प्रिय भोग और रंग

मां कालरात्रि की पूजा में ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. आप सुबह स्नान कर ग्रे या लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं. इसके साथ ही देवी मां को गुड़ का हलवा, गुड़ की खीर और मालपुए का भोग लगाएं. इन सभी के साथ ही आप फल और मिठाई का भोग लगा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी कन्या पूजन, जानिए संपूर्ण विधि

मां कालरात्रि पूजा मंत्र

  • ॐ देवी कालरात्र्यै नमः
  • या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:

मां कालरात्रि की आरती

कालरात्रि जय जय महाकाली।काल के मुंह से बचाने वाली॥
दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा।महाचण्डी तेरा अवतारा॥

विज्ञापन

पृथ्वी और आकाश पे सारा।महाकाली है तेरा पसारा॥
खड्ग खप्पर रखने वाली।दुष्टों का लहू चखने वाली॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा। सब जगह देखूं तेरा नजारा॥
सभी देवता सब नर-नारी। गावें स्तुति सभी तुम्हारी॥

विज्ञापन

रक्तदन्ता और अन्नपूर्णा। कृपा करे तो कोई भी दुःख ना॥
ना कोई चिन्ता रहे ना बीमारी। ना कोई गम ना संकट भारी॥

उस पर कभी कष्ट ना आवे। महाकाली मां जिसे बचावे॥
तू भी भक्त प्रेम से कह। कालरात्रि मां तेरी जय॥

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola