Shardiya Navratri 2026 Date: मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा के लिए नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. अक्टूबर महीने में नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि आरंभ होगी. इसका समापन नवमी तिथि के दिन होगा. नवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि के दौरान जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है. दशहरे के मौके पर रावण दहन भी किया जाता है.
शारदीय नवरात्रि 2026 तारीख
शारदीय नवरात्रि का पर्व शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. सावन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का आरंभ 10 अक्टूबर की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन 11 अक्टूबर की रात को 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए 11 अक्टूबर को नवरात्रि का आरंभ होगा. नवरात्रि तिथि का समापन 19 अक्टूबर को होगा. नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें – Pithori Amavasya 2026: 10 या 11 सितंबर, कब है पिठोरी अमावस्या? यहां जानिए तिथि, मुहूर्त, महत्व और तर्पण विधि
शारदीय नवरात्रि की तिथियां
प्रतिपदा, 11 अक्टूबर 2026, मां शैलपुत्री, घटस्थापना
द्वितीया, 12 अक्टूबर 2026, मां ब्रह्मचारिणी
तृतीया, 13 अक्टूबर 2026, मां चंद्रघंटा
चतुर्थी, 14 अक्टूबर 2026, मां कूष्मांडा
पंचमी, 15 अक्टूबर 2026, मां स्कंदमाता
षष्ठी, 16 अक्टूबर 2026, मां कात्यायनी
सप्तमी,17 अक्टूबर 2026, मां कालरात्रि
अष्टमी, 18 अक्टूबर 2026, कालरात्रि
नवमी, 19 अक्टूबर 2026, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री
दशमी, 20 अक्टूबर 2026, नवरात्रि पारण, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के मौके पर 11 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी. रविवार को घटस्थापना सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 12 मिनट तक कर सकते हैं. घटस्थापना के लिए समय 3 घंटे 52 मिनट का समय रहेगा. भक्त सुबह घटस्थापना नहीं कर पाते हैं, तो अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं. सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.
कैसे करें घटस्थापना?
घर में पूजा स्थान पर उत्तर-पूर्व दिशा को गंगाजल छिड़कर पवित्र करें. चौकी लगाकर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं. एक कलश लें और इसके मुख पर आम या अशोक के पत्ते बांधें. इसके ऊपर लाल चुनरी में नारियल बांधकर रखें. कलश के चारों तरफ कलावा बांधें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
13 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines