हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के बाद बची पूजा सामग्री का क्या करें? फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

Shardiya Navratri 2025: आज नवमी तिथि के साथ नवरात्रि का समापन हो रहा है. नौ दिनों तक घर में पूजा करने से पूजा सामग्री बच जाती है जिसे आप फेंकने की बजाय इस्तेमाल में ले सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक पूजा होती है जिसके बाद पूजा की सामग्री बच जाती है. पूजा के बाद जली हुई बाती, नारियल, फूल, चुनरी, शृंगार, फूल माला आदि सामग्री का क्या करना चाहिए लोग अक्सर इसके बारे में सोचते हैं. वैसे तो पूजा सामग्री को नदी में प्रवाहित करना उचित माना जाता है. हालांकि, यह संभव नहीं है तो आप इसका अलग तरीके से उपयोग कर सकते हैं. आपको पूजा की सामग्री को फेंकना नहीं चाहिए. चलिए बताते हैं की बची हुई पूजा सामग्री का क्या करें?

ऐसे करें पूजा की सामग्री का उपयोग

बची हुई बाती

आपको बची हुई बाती को कपूर और लौंग डालकर जला देना है. इसके बाद जो राख बनेगी इसे पूरे घर में घुमाएं इससे ग्रह दोष दूर होता है. आप इसे बाद में पौधे में डालकर खाद की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

फूल माला

पूजा में इस्तेमाल किए गए फूलों को फेंकना नहीं चाहिए यह पैरों में आते हैं तो पाप लगता है. आपको इन फूलों को इकट्ठा कर गमले में या पेड़ की जड़ में डाल देना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि समापन से से पहले कर लें लौंग के चमत्कारी उपाय, मनचाही इच्छा होगी पूरी

माता की चुनरी

विज्ञापन

माता की चुनरी को घर में संभाल कर रखें या आप इसे कन्या पूजन में किसी कन्या को दे सकते हैं. आप इस चुनरी को तिजोरी में या पैसे रखने के स्थान पर संभाल कर रख लें.

नारियल

विज्ञापन

नारियल को प्रसाद के तौर पर कन्याओं में बांट देना चाहिए. अगर नारियल खराब निकलता है तो इसे जमीन में दबा देना चाहिए. इसे फेंकना सही नहीं होता है. इसके अलावा पूजा, आरती में आए पैसों को पंडित को दान कर दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola