Sharad Purnima 2026 Date: शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सभी सोलह कलाओं के साथ निकलता है. यह दिन बेहद खास माना जाता है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद बनाने का महत्व होता है. इस साल शरद पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और इस दिन खीर बनाने के बारे में जानते हैं.
कब है शरद पूर्णिमा? (Sharad Purnima 2026)
शरद पूर्णिमा मनाने के लिए आश्विन माह की पूर्णिमा का आरंभ 25 अक्टूबर 2026 रविवार की दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर होगा. पूर्णिमा तिथि का समापन 26 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर होगा. पूर्णिमा तिथि के लिए चंद्रोदय का महत्व होता है. ऐसे में 25 अक्टूबर को पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय होगा. इसी दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम को 4 बजकर 21 मिनट पर होगा.
ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
शरद पूर्णिमा 2026 पूजा शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima Puja Muhurat)
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के बाद रात्रि पूजा का महत्व होता है. 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर रात्रि निशिता काल में मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रदेव की पूजा करें. निशिता काल रात को 11 बजकर 39 मिनट से लेकर रात को 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. आप शरद पूर्णिमा पर रात के समय खीर को खुले आसमान के नीचे चांद की रोशनी में रखें. ऐसा माना जाता है कि, इससे खीर में औषधीय और अमृतमय गुण आते हैं.
शरद पूर्णिमा पर खीर का महत्व (Sharad Purnima Kheer Importance)
शरद पूर्णिमा पर दूध और चावल की खीर का प्रसाद बनाया जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था. मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया जाता है. शरद पूर्णिमा पर कोजागर लक्ष्मी पूजा की जाती है. शरद पूर्णिमा पर रात के समय चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं. सुबह इस खीर का सेवन किया जाता है और परिवार के सदस्यों में प्रसाद के तौर पर वितरित किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
15 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
18 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
19 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
20 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
22 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines