Shaniwar ke Upay: हिन्दू धर्म में हर दिन अपने आप में खास है और सबका अपना-अपना महत्व है। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति पर उनकी खास कृपा होती है। मान्यता है कि जिस पर शनिदेव मेहरबान हो जाते हैं उस व्यक्ति का पूरा जीवन बदल सकता है। इनकी कृपा से रंक भी राजा बन जाता है। शनिवार को मंदिर में जाकर तेल चढ़ाना और तेल का दीया जलाने का नियम तो शायद आप भी अपनाते होंगे, लेकिन क्या जानते हैं कि शनिवार की शाम किए गए उपाय से भी आप शनि देव की खास कृपा पा सकते हैं।
आज हम आपको शनिवार को करने वाले कुछ उपाय (Shaniwar Upay) बताने जा रहे हैं। साथ ही शनिवार की शाम किया जाने वाला एक उपाय भी बताने वाले हैं जिससे शनिदेव आप पर मेहरबान हो सके। आइए शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करने वाले उपाय के बारे में जानते हैं।
शनिवार की सुबह क्या करें?
शनिवार की सुबह समय से उठ जाएं और फिर स्नान आदि करने के बाद पूजा-पाठ करें। शनि देव के मंत्र का जाप करें। शनि चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आप पर शनिदेव की खास कृपा बनी रह सकती है।
शनिवार को इन चीजों का करें दान
- काली उड़द दाल
- काली छतरी
- काले जूते-चप्पल
पितृ दोष से मुक्ति के उपाय
पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को कौवों को रोटी खिलाएं। हर शनिवार ऐसा करने पर पितृ संतुष्ट होते हैं और जिस पर पितृ दोष होता है, उसे भी इस दोष से मुक्ति मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- कहीं नारी स्वरूप में तो कहीं उल्टे-लेटे हनुमान जी की होती पूजा
शनिवार की शाम करें ये उपाय
- घर पर शाम के समय लोबन जरूर जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।
- शनि देव के समक्ष और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसमें काले तिल को भी जरूर डालें।
शनि देव की खास कृपा पाने के लिए आप ये काम शनिवार की शाम को जरूर करें। इससे आप पर शनि देव मेहरबान भी हो सकते हैं। जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर भी हो सकती है।
खिचड़ी का लगाएं भोग
मान्यता के अनुसार शनि देव को उनका प्रिय भोजन खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। ऐसे लोग जिनकी कुंडली में शनि कमजोर है या शनि को मजबूत करना चाहते हैं तो शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद बनाएं और इसे बांटने के साथ खुद भी जरूर सेवन करें।
ये भी पढ़ें- शुक्रवार को न करें ये 5 काम, वरना आप खुद देंगे अपनी कंगाली को बुलावा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines