हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Shaniwar Ke Upay: तरक्की में आने वाली बाधाओं और मुश्किलों से मिलेगी मुक्ति, शनिवार के दिन करें ये उपाय

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनि देव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आप शनि देव की कृपा से जीवन में सफलता पा सकते हैं. शनि देव की कृपा के लिए आपको शनिवार के दिन इन उपायों को करना चाहिए. चलिए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. शनि देव की कृपा से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं और कार्यों में आने वाली बाधाएं टल जाती हैं. अगर शनि दोष के कारण आपको परेशानी हो रही है तो आप इन उपायों को कर सकते हैं. आइये आपको शनिवार के दिन करने वाले इन खास उपायों के बारे में बताते हैं. आप शनिवार को इन उपायों को करके जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं.

शनिवार को करें ये खास उपाय

सफलता प्राप्ति के लिए

आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव की पूदा करें. शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाएं. काले तिल, उड़द की दाल, सरसों के तेल का दान करें. इन उपायों को करने से कामों में आने वाली बाधा टल जाएगी और आपको सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Amla Navami 2025: आंवला नवमी पर करें आंवले से जुड़े खास उपाय, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

धन लाभ के लिए

विज्ञापन

पैसों की तंगी दूर करने के लिए आपको शनिवार के दिन खास उपाय करने चाहिए. पैसों की तंगी दूर करने के लिए आप शमी के पेड़ के पास छोटा सा उपाय कर सकते हैं. आप शनिवार के दिन तेल का दीपक शमी के पेड़ के नीचे जलाएं. इस उपाय को करने से धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी.

नौकरी में तरक्की के लिए

विज्ञापन

आप नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो शनिवार के दिन बहते हुए जल में कोयला प्रवाहित कर दें. नदी में कोयला प्रवाहित करने के टोटके को करने से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है और तरक्की के योग बनते हैं.

कर्ज मुक्ति के लिए

विज्ञापन

शनिवार के दिन शमी के पेड़ के पास आपको काली उड़द की दाल अर्पित करनी चाहिए. आप इस उपाय को करने से कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola