Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन शनि दोष से मुक्ति और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं. शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और अन्य शनि दोष से प्रभावित है तो शनिवार के दिन कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. शनिवार के दिन कई गलतियों को करने से शनि देव अशुभ फल देते हैं. शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं करें. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
शनिवार के दिन क्या ना करें?
- शनिवार के दिन लोहे की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए. शनिवार को लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है.
- शनिवार को नमक और तेल नहीं खरीदना चाहिए. सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए.
- मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन जूते, कैंची और झाड़ू खरीदना अशुभ मानते हैं. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
- इसके अलावा शनिवार को मांस-मदिरा का सेवन न करें. शनिवार को बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए. इन गलतियों से शनि देव नाराज होते हैं.
ये भी पढ़ें – Chardham Yatra 2026: कब खुलेंगे चारधाम यात्रा के कपाट? पढ़ें रजिस्ट्रेशन से लेकर दर्शन तक पूरी डिटेल
शनिवार के दिन क्या करें?
- शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा के लिए शनिवार को स्नान कर शनि मंदिर में जाकर पूजा करें. शनि देव को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें.
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए. आप शनिवार को छाया दान करें. इसके लिए सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर इसे दान करें.
ये भी पढ़ें – Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? पंचांग से जानिए सटीक तारीख और महत्व
- शनि दोष से परेशान हैं तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ ही पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें.
- कौवों को खाना खिलाना शनिवार के दिन शुभ माना जाता है. आप कौवों को भोजन कराएं. काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं.
- शनिवार के दिन शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी की पूजा करना और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 hr agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
5 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
7 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
9 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines