Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत आज, जानें महादेव-शनिदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और नियम

Shani Pradosh Vrat 2026 Today: आज 27 जून 2026, वार शनिवार को शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, जिस दिन शनिदेव और महादेव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. चलिए अब जानें शनि प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, व्रत के पारण का समय और नियम आदि के बारे में.

Shani Pradosh Vrat 2026 Today

Credit- AI Gemini

Shani Pradosh Vrat 2026 Today: सनातन धर्म में शनि प्रदोष व्रत यानी शनि त्रयोदशी का खास महत्व है, जो कि शनिवार के दिन पड़ने वाली शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कल 26 जून 2026 की रात 10 बजकर 22 मिनट से ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ हुआ है, जो कि कल 28 जून 2026 की सुबह 12 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में आज 27 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है.

विज्ञापन

वहीं, इस व्रत का पारण कल 28 जून 2026 को सुबह 5 बजकर 49 मिनट के बाद करना शुभ रहेगा. आज यहां पर आप शनि प्रदोष व्रत के महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इस उपवास से जुड़े नियमों के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

शनि प्रदोष व्रत का महत्व

मान्यता है कि जो व्यक्ति आज शनि प्रदोष व्रत के दिन सच्चे मन से शनिदेव और महादेव की पूजा करता है व व्रत रखता है, उसे हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही जिंदगी अच्छे से व्यतीत होती है.

शनि प्रदोष व्रत की पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:05 से 04:45
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:25 से 05:25
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:52
  • विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:44 से 03:40
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:22 से 07:42
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:23 से रात 08:23
  • अमृत काल- सुबह 10:31 से दोपहर 12:19

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: कर्क समेत इन 5 राशियों का आज से अच्छा समय शुरू, राशि अनुसार जानें अपने दिन का हाल

विज्ञापन

शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि

  • सुबह उठकर स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें.
  • व्रत का संकल्प लेते हुए भगवान शिव और शनि देव का स्मरण करें.
  • घर के मंदिर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. घर में शनि देव की मूर्ति रखना अशुभ होता है, इसलिए केवल उनका स्मरण करें.
  • घी का दीपक जलाने के बाद शिव जी को फल, फूल, जल, माला, मिठाई और भस्म आदि पूजा सामग्री अर्पित करें.
  • शनिदेव और शिव जी के मंत्रों का जाप करने के बाद आरती करके पूजा को समापन करें.

शनि प्रदोष व्रत-पूजा से जुड़े नियम

  • आज कोई गलत काम न करें.
  • झूठ और लड़ाई-झगड़े जैसी नकारात्मक चीजों से आज दूर रहें.
  • शनि देव की आंखों में देखकर पूजा न करें.
  • गलत तरीके से धन लेने का प्रयास न करें.
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • तामसिक चीजों का सेवन न करें.
  • लोहे का सामान न खरीदें.

ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ