हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Dev Janam Katha: कैसे हुआ था शनिदेव का जन्म? जानिए इनके माता-पिता और भाई-बहन का नाम, पढ़ें शनि जन्म कथा

Shani Dev Janam Katha: शनि जयंती का पर्व शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था. शनिदेव का जन्म कैसे हुआ था इसको लेकर लोगों के मन में सवाल आता है. चलिए शनि देव की जन्म कथा के बारे मेें जानते है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाई जाती है. इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 16 मई 2026, दिन शनिवार को है. 16 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी. यह दिन शनिदेव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि, शनि जयंती के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था. हालांकि, दक्षिण भारतीय अमावस्यान्त कैलेण्डर के अनुसार, शनि जयंती वैशाख माह की अमावस्या को मनाई जाती है. कई ग्रंथों में शनिदेव का जन्मदिवस भाद्रपद अमावस्या को माना जाता है.

शनिदेव को कर्मफलदाता और दंडाधिकारी माना जाता है. शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनिदेव राजा को रंक और रंक को राजा बना देते हैं. शनिदेव की कृपा से व्यक्ति के जीवन से कष्ट, बाधाए और ग्रह दोष खत्म होते हैं. शनिदेव की कृपा के लिए आपको शनि जयंती पर उनकी जन्म कथा को पढ़ना चाहिए. चलिए शनिदेव की जन्म कथा के बारे में जानते हैं.

Photo Credit- Social Media

ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान

विज्ञापन

शनिदेव की जन्म कथा (Shani Dev Janam Katha)

शनिदेव को सूर्यदेव का पुत्र माना जाता है. सूर्यदेव का विवाह शिल्पी विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा से हुआ था. उनके दो संतान यमराज और यमुना हुए. यम ने तपस्या कर धर्मराज का पद प्राप्त किया और यमुना धरती पर नदी के रूप में बहने लगी. संज्ञा सूर्यदेव की अग्नि के तेज प्रताप से परेशान रहती थीं. संज्ञा के लिए तेज प्रताप को सहना कठिन होता जा रहा था. एक बार वह अपनी परछाई छाया को सूर्यदेव की सेवा में छोड़कर तपस्या के लिए चली गईं. तब सूर्यदेव और छाया के मिलन से शनिदेव का जन्म हुआ. शनिदेव के भाई मृत्यु के देवता यमराज और बहन पवित्र नदी यमुना और भद्रा हैं. शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या को हुआ था इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाते हैं.

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: स्वभाव के गुस्सैल होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, लेकिन होती है एक खासियत, जानें

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब शनिदेव छाया के गर्भ में थे, तब छाया ने धूप-गर्मी में भूखा-प्यासा रहकर भगवान शिव की कठोर तपस्या की. इसका असर गर्भ में पल रहे शनिदेव पर पड़ा. इसके कारण जन्म के समय शनिदेव का रंग काला था. शनिदेव के जन्म के बाद सूर्यदेव ने शनि के अपना पुत्र होने पर संदेश किया और छाया को अपमानिक किया. इसके बाद शनिदेव क्रोधित हो गए. शनिदेव में मां के तप की शक्ति आ गई थी, तो उन्होंने सूर्यदेव को अपनी दृष्टि से काला कर दिया. सूर्यदेव इसके बाद शिव जी के पास गए और उन्होंने क्षमा मांगी फिर अपना रूप वापस मिला. इसी वजह से शनिदेव और सूर्यदेव के पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बाद भी संबंध खराब माने जाते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 13 मई को बुध के चाल बदलने से इन राशियों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola