Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें उपाय, शनिदेव की कृपा के साथ चमकेगी किस्मत

Shani Jayanti 2025 Upay: शनि जयंती पर राशि के अनुसार उपाय कर सकते हैं। इससे सिर्फ शनिदेव की खास कृपा नहीं, बल्कि इनके बुरे प्रकोप से भी राहत मिल सकती है। आइए 12 राशियों के लिए शनि के उपाय जानते हैं। 

Shani Jayanti 2025 do remedies according to your zodiac signs luck will shine with the blessings of Shanidev

शनि के राशि अनुसार उपाय

Shani Jayanti 2025 Upay: शनि का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में भय उत्पन्न होने लगता है। कर्मों का हिसाब शनिदेव के पास होता है और कर्म अनुसार ही व्यक्ति को फल देते हैं। शनि, शनिश्चर, न्यायाधीश और कर्मफल दाता के नाम से शनिदेव जाने जाते हैं। कर्मदंड देने के अधिकारी शनि भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। इनका जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। हर साल जन्म ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार 27 मई मंगलवार को शनि जयंती है। मान्यता अनुसार शनि जयंती के दिन दान-पुण्य के अलावा कुछ उपाय करने फलदायी साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि के बुरे प्रकोप को कम करने के लिए कुछ उपाय बताए जाते हैं जिन्हें शनि जयंती के दिन किए जा सकते हैं। इस बार आप अपनी राशि अनुसार उपाय कर सकते हैं। आइए मेष से लेकर मीन राशि के लिए शनिदेव के उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

शनि जयंती पर करें राशि अनुसार उपाय

मेष राशि:- शनि जयंती के दिन काले तिल और उड़द दाल का दान करें।

वृषभ राशि:- इस राशि के लोग शाम को पीपल के पेड़ की पूजा करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि:- काले रंग के कपड़े पहने और शनिदेव के मंत्र का जाप 108 बार करें।

कर्क राशि:- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

सिंह राशि:- गरीब लोगों को खाना खिलाएं, कंबल और कपड़े का भी दान करें।

कन्या राशि:- शनि यंत्र स्थापित करने के साथ पूजा करें।

विज्ञापन

तुला राशि:- काले तिल और लोहे के बर्तन का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:- शनिदेव के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

धनु राशि:- शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

मकर राशि:- गरीबों को भोजन करा दें और कपड़े का दान करें।

कुंभ राशि:- गरीब बच्चों को पैन-किताब दान करें और पढ़ाई में सहायता करें।

विज्ञापन

मीन राशि:- शनि मंदिर जाकर पूजा करें और शनिदेव के मंत्र का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ