हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 2026 में शनि की पीड़ा से बचाएगा ये उपाय, जानिए किसकी पलटेगी किस्मत?

Shani Dosh Upay: 2026 में शनि ग्रह की स्थिति से राशियों के जीवन पर प्रभाव होगा. शनि के प्रभाव के कारण कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इससे बचने के लिए एक रामबाण उपाय काम आएगा. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Shani Dosh Upay: साल 2026 में शनि ग्रह की स्थिति की बात करें तो शनि पूरे वर्ष मीन राशि में विराजमान रहेंगे. पिछले साल 2025 में शनि ग्रह 29 मार्च को कुंभ राशि से मीन राशि में आए हैं. शनि 7 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक अस्त अवस्था में रहेंगे. इसके बाद 13 अप्रैल 2026 को शनि उदय होंगे. 27 जुलाई 2026 से लेकर 11 दिसंबर 2026 तक शनि वक्री चाल चलेंगे. इसके बाद शनि मार्गी हो जाएंगे.

2026 में मेष राशि वाले लोग शनि की साढ़े साती के पहले चरण में रहेंगे. मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण होगा. कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का तीसरा अंतिम चरण होगा. धनु और सिंह राशि के जातकों पर पूरे साल शनि की ढैय्या का असर रहेगा. शनि देव को प्रसन्न करने और अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए सभी राशियों के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों का बढ़ेगा गुडलक, निवेश से होगा लाभ और मिलेगी अच्छी नौकरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola