Shani Dosh Upay: वैदिक ज्योतिष में शनि बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। शनिदेव की हर हलचल, गतिविधि और गोचर पर ज्योतिषाचार्यों की खास नजर रहती है। कुंडली में शनि दोष को जीवन की बहुत बड़ी बाधा बताया गया है। मान्यता है शनि चाहें तो रंक को भी राजा और धनवान को भिखारी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, शनि ग्रह का जीवन में महत्व क्या है और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए किन उपायों से शनि दोष को समाप्त कर सकते हैं?
जीवन में शनि ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को बेहद महत्वपूर्ण कार्य और स्पष्ट अधिकार दिया गया है। सेवा से जुड़े जितने भी कार्य हैं, वे सभी शनिदेव के अधीन हैं। किसी गलती से जो असंतोष, दुख या क्लेश होता हैं, वह शनि का रुप है। आयु, मृत्यु, कष्ट, वृद्धावस्था, प्राकृतिक आपदा, बीमारी, निर्धनता, विकलांगता, अपमान, नौकर-चाकर, नौकरी, चोरी, लोभ-लालच, लोहा, काली वस्तुएं, वैराग्य, लोकतंत्र, डर, गंदे कपड़े, मृत्यु का कारण आदि के कारक ग्रह शनि ही हैं। किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत और शुभ शनि जहां धन, यश, पद-प्रतिष्ठा, आध्यात्मिकता और मोक्ष प्रदान करते हैं, वहीं कमजोर और अशुभ शनि कष्ट, बीमारी, अनहोनी, दरिद्रता और अन्याय का कारण बन सकते हैं। इसलिए जीवन में शनि ग्रह का अत्यधिक महत्व है।
शनि दोष दूर करने के उपाय
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होते हैं, तब वे अपना श्रेष्ठ फल नहीं पाते हैं। इसे ज्योतिष शास्त्र में ‘शनि बाधा’ कहा गया है। शनि तब सबसे ज्यादा अशुभ होते हैं, जब वे नीच के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि मेष राशि में होते हैं, तब नीच के माने जाते हैं। शनिदेव का सरसों तेल, तिल, उड़द, लोहा और काले-नीले रंगों वाली वस्तुएं बेहद प्रिय है। इसलिए इन वस्तुओं को उन्हें अर्पित करने और दान देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- कुंडली के शनि दोष दूर करने के लिए शनिवार को तेल, लोहा, चमड़ा, जूते, नीला कंबल, कोयले और पुराने वस्त्र का दान करने से शीघ्र लाभ होता है।
- शनिवार के दिन पानी में कोयला प्रवाहित करने के उपाय से विशेष लाभ होता है और शनिदेव शांत जाते हैं।
- काले कुत्ते को तेल-रोटी खिलाने फायदा होता है। घर की आखिरी रोटी को तेल में चुपड़ कर कुत्ते को देने से भी विशेष लाभ होता है।
- सुबह या शाम को काले रंग के कीड़े को भोजन से विशेष फायदा होता है। धन-दौलत पाने के लिए इस उपाय को विशेष प्रभावशाली माना गया है। इसके लिए बाजरा में तेल और शक्कर मिलाएं या आटा में शक्कर मिलाकर काले रंग कीड़े घर के पास रखकर हाथ जोड़ कर कहें कि जैसे आपका पेट भरा, वैसे मेरा भी पेट भरावें।
- हर शनिवार भिखारियों को खिचड़ी और साग रोटी-साग और फल देने से भी जीवन की शनि बाधा समाप्त होती है। भिखारियों को खोटे सिक्के देने से लाभ होता है।
- काली गाय को तेल चुपड़ी रोटी देने और बंदर को केला, गाजर, मूली, भीगे चने खिलाने से कुंडली में शनि मजबूत होते हैं।
- मछलियों को आटे की गोली खिलाने और कबूतरों को दाना देने से भी शनि बाधा दूर होती है।
शनि का रत्न नीलम
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जो जातक शनि बाधा से गंभीर रूप से पीड़ित हैं, उन्हें ऊपर बताए गए उपायों को करने के साथ शनि का रत्न भी धारण करना चाहिए। वैदिक ज्योतिष में नीलम को शनि का मुख्य रत्न बताया गया है। यह बेहद प्रभावशाली रत्न है, जिसे धारण करने से अवश्य लाभ होता है। कितने रत्ती का नीलम और इसे धारण करने की शास्त्रीय विधि जानने के लिए किसी योग्य और अनुभवी ज्योतिष या पंडित से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन पर बन रहा महासंयोग, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त और भद्रा काल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
2 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
19 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
21 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines