Shani Dev Puja: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। वे कर्मफल दाता हैं और व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसको फल प्रदान करते हैं। माना जाता है कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में व्यक्ति अपने गलत कर्मों का फल भोगता है, जिस कारण उसे कष्ट मिलते हैं। शनि के इस प्रकोप को कम करने के लिए लोग शनिदेव के मंदिर जाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। वहीं, कुछ लोग शनिदेव के पूजन में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उनकी समस्याएं दूर होने की बजाय बढ़ जाती हैं।
नहीं करना चाहिए प्रणाम
अक्सर जब भी हम मंदिर जाते हैं तो भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं, लेकिन शनि देव के सामने ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। शनिदेव न्यायाधीश हैं, इस कारण उनको हाथ जोड़कर प्रणाम न करें। इसकी जगह उनके सामने झुकें और इस दौरान आप अपने दोनों हाथ कमर के पीछे रखें। बिल्कुल वैसे ही जैसे कोर्ट में जज के सामने किया जाता है। शनिदेव को इसी तरह से प्रणाम करना उनकी कृपा प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Shastra: सावधान! कहीं गलत दिशा में तो नहीं लगा है आपका बिजली का मीटर, बिल भरते-भरते रहेंगे परेशान!
- सामने खड़े होने से बचें
शनिदेव के सामने कभी भी खड़ा नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि शनिदेव की दृष्टि क्रूर है। इस कारण उनकी दृष्टि के सामने कभी भी नहीं खड़ा होना चाहिए।
- हमेशा रहें ईमानदार
शनिदेव हमेशा ईमानदार व्यक्तियों का साथ देते हैं। इस कारण शनि कृपा पाने और अशुभ प्रभाव को दूर करने लिए हमेशा ईमानदार रहें और खूब मेहनत करें।
- गरीबों का न करें अपमान
शनिदेव ऐसे लोगों को कभी भी माफ नहीं करते हैं, जो अपने दुर्बल या गरीबों का अपमान करते हैं। इस कारण शनिदेव की कृपा पाने के लिए सभी से विनम्र रहें।
- गलत कर्मों की मांगें क्षमा
शनिदेव के सामने जाने और अनजाने में किए गए गलत कर्मों के लिए क्षमा अवश्य मांगें। इसके साथ ही उन कर्मों की जीवन में कभी भी जानबूझकर पुनरावृत्ति न करें।
- वचन का पक्का बनें
जो लोग अपने वचन के पक्के नहीं होते हैं, शनिदेव उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इस कारण शनिदेव का प्रसन्न रखने के लिए हमेशा अपने वादे के पक्के रहें।
ये भी पढ़ें- Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी पर कर लें ये 5 काम, नहीं बनेंगे भूत और पिशाच!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
5 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
6 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
7 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
12 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines