शनि अमावस्या के दिन करें ये 5 उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं!

29 मार्च 2025 को शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ रही है। ज्योतिष में समस्याओं से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा दिन अमावस्या माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय कई गुना फल प्रदान करते हैं।

shani amavasya

शनि अमावस्या

विज्ञापन

चैत्र माह की अमावस्या तिथि 28 मार्च 2025 की रात 7 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी। यह 29 मार्च 2025 की शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहने वाली है। उदया तिथि के अनुसार मानें तो अमावस्या 29 मार्च को पड़ेगी। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

शनि अमावस्या के दिन स्नान-दान का ब्रह्ममुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहने वाला है। शनि अमावस्या के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या के दिन कौन से उपायों को करना चाहिए।

विज्ञापन

शनि देव की पूजा

शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। इसके साथ ही काले तिल, उड़द की दाल और लोहे की वस्तुओं का दान करें। शनिदेव के सामने दीपक जलाकर ॐ शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

पीपल के पेड़ का करें पूजन

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जल अर्पित करने के बाद कम से कम 7 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की उपासना करें

हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। गुड़ और चने का प्रसाद लगाएं और फिर उसको गरीबों में बांट दें। हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

विज्ञापन

शनि मंत्र का करें जाप

घर में शनि यंत्र स्थापित करें और उनकी डेली पूजा करें। इसके साथ ही ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

जरूरतमंदों को दें दान

शनि अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं और अन्न का दान दें। गौशाला में चारा या गुड़ भी गोवंशों को खिलाएं।

विज्ञापन

मिलते हैं ये फायदे

इन उपायों करने के नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। रोग ठीक होने लगते हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और धन आता है। विपत्तियों का नाश होता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ