---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Religion angle-right

Shani Amavasya 2025: рд╢рдирд┐ рдХреА рдХреГрдкрд╛ рд╕реЗ 12 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдХрд╛ рдЬрд╛рдЧреЗрдЧрд╛ рд╕реЛрдпрд╛ рд╣реБрдЖ рднрд╛рдЧреНрдп! рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рдкрд░ рдХрд░реЗрдВ рдпреЗ рдЙрдкрд╛рдп

рд╕рд╛рд▓ 2025 рдореЗрдВ 29 рдорд╛рд░реНрдЪ рдХреЛ рд╢рдирд┐ рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рдХрд╛ рдкрд░реНрд╡ рдордирд╛рдпрд╛ рдЬрд╛рдПрдЧрд╛, рдЬрд┐рд╕ рджрд┐рди рдХреБрдЫ рдЙрдкрд╛рдпреЛрдВ рдХреЛ рдХрд░рдиреЗ рд╕реЗ рдкреНрд░рддреНрдпреЗрдХ рд╡реНрдпрдХреНрддрд┐ рдХреЛ рдордирдЪрд╛рд╣рд╛ рд╡рд░ рдкреНрд░рд╛рдкреНрдд рд╣реЛ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИред рдЪрд▓рд┐рдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рд╢рдирд┐ рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реЗ рдЙрдкрд╛рдпреЛрдВ рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Shani Amavasya 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए शनि देव को समर्पित शनि अमावस्या का खास महत्व है जिसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्राचीन काल में अमावस्या तिथि पर ही शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल जब भी शनिवार के दिन अमावस्या तिथि आती है तब शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि कर्मफल और न्याय के देवता शनि की पूजा करने से साधक को भय, लालसा, नकारात्मक ऊर्जा, लोभ और तमाम बुराइयों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं अमावस्या तिथि पर कौन-कौन से उपायों को करने से साधक को शनि देव के आशीर्वाद से मनचाहा वर प्राप्त हो सकता है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

शनि अमावस्या पर यदि मेष राशि के जातक अपने घर में श्री शिव रुद्राभिषेक का पाठ करवाते हैं तो इससे उनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

वृषभ राशि

यदि आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनि अमावस्या पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

कर्मफल दाता को प्रसन्न करने के लिए दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करना मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

शनि अमावस्या पर यदि आप सरसों के तेल का दान करते हैं तो इससे आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: बृहस्पति-सूर्य की कृपा से इस राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, आएगा नौकरी का ऑफर!

सिंह राशि

यदि आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अमावस्या तिथि पर काले तिल और साबुत उड़द का दान करें। इस उपाय से जल्द ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना अमावस्या तिथि पर कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस उपाय से आपको कर्मफल और न्याय के देवता शनि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही भाग्य भी मजबूत होगा।

तुला राशि

शमी वृक्ष को जल देकर उसकी पूजा करना तुला राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस उपाय से जल्द ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

असहाय लोगों को मदद करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको शनि देव के आशीर्वाद के साथ-साथ पुण्य भी मिलेगा।

धनु राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाएं तो शनि अमावस्या पर चींटियों को चीनी और गेहूं का आटा डालें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

आपके जीवन में यदि बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो अमावस्या तिथि पर दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। इस उपाय से आपके जीवन में जल्द ही खुशियों का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में चल रही तमाम परेशानियां दूर हो जाएं तो अमावस्या तिथि पर नीलम रत्न धारण करें। इससे आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में जल्द खुशियों का वास होगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए मीन राशि के जातक शनि अमावस्या पर किसी धार्मिक स्थल की सफाई करें और गरीब लोगों को दान दें।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 17, 2025 12:03 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

рдирд┐рдзрд┐ рдХреА рдкрдврд╝рдиреЗ рдФрд░ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдореЗрдВ рд╣рдореЗрд╢рд╛ рд╕реЗ рд░реБрдЪрд┐ рд░рд╣реА рд╣реИ. рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рдиреНрдпреВрдЬрдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рд░рд╛рдЗрдЯрд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдХреА рдереА, рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡реНрдпрд╛рдкрдХ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 4 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ News24┬ардореЗрдВ┬ардзрд░реНрдо┬ардФрд░┬ардЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖┬ард╕реЗрдХреНрд╢рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ.

ЁЯУз Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola