हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shakun Shastra: होली से पहले इस जीव का किचेन और पूजा घर में दिखना है शुभ, तिजोरी में भरने में नहीं लगती है देर

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र के अनुसार किचन या पूजा घर में खास समय पर एक खास जीव जा दिखना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना गया है. होली से पहले घर में दिखने वाले इस संकेत को एक शुभ शकुन माना जाता है, जिससे आर्थिक समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Shakun Shastra: होली से पहले घर में दिखने वाले संकेतों को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ जाती है. शकुन शास्त्र और लोक मान्यताओं में कुछ संकेतों को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इन्हीं में से एक है किचन और पूजा घर में छिपकली का दिखना. मान्यता है कि खास रंग और खास समय पर इसका दिखना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं इससे जुड़ी मान्यताएं और जरूरी सावधानियां.

होली से पहले छिपकली दिखना क्यों है शुभ?

भारतीय परंपरा में शकुन शास्त्र का विशेष महत्व है. लोक विश्वास के अनुसार, होली से पहले घर के किचन या पूजा घर में छिपकली का दिखना शुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि यदि ये होली या दूसरे शुभ त्योहारों से पहले दिखते हैं, तो यह आर्थिक सुधार और धन आगमन का इशारा होता है.

रंग से बदलता है संकेत

मान्यता है कि सुनहरे या भूरे रंग की छिपकली समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है. इसे मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. खासकर यदि यह पूजा घर में दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है. वहीं काले रंग की छिपकली को कई लोग नकारात्मक संकेत से जोड़ते हैं. इसलिए रंग को महत्वपूर्ण माना गया है. हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार यह केवल पारंपरिक धारणा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba Teachings: जब लोग आपको गलत समझने लगे, जानें उपेक्षा और आलोचना में कैसे रहें शांत

स्थान और समय का महत्व

किचन को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है. ऐसे में वहां छिपकली दिखना भंडार भरे रहने का संकेत माना जाता है. तिजोरी के आसपास इसका दिखना भी धन लाभ से जोड़ा जाता है. सुबह के समय या किसी शुभ अवसर पर इसका दिखना अच्छा माना जाता है. यदि छिपकली दीवार पर नीचे से ऊपर की ओर चढ़ती दिखे तो इसे उन्नति का संकेत बताया गया है.

विज्ञापन

किन संकेतों को माना जाता है अशुभ?

लोक मान्यता के अनुसार कटी पूंछ वाली या मरी हुई छिपकली दिखना अशुभ संकेत माना जाता है. इसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. पूजा घर में छिपकली दिखे तो उसे भगाने की सलाह नहीं दी जाती. हालांकि साफ सफाई और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है.

होली 2026 के लिए अन्य शुभ उपाय

होली से पहले पूजा घर में हल्दी की गांठ या पीली कौड़ी रखना शुभ माना जाता है. घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने की भी परंपरा है. चांदी या पीतल का हाथी रखना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Nit: श्मशान जैसे बन जाते हैं ऐसे घर, नहीं टिकती सुख-शांति, आने से डरती है खुशहाली

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola