Shakun Shastra: होली से पहले घर में दिखने वाले संकेतों को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ जाती है. शकुन शास्त्र और लोक मान्यताओं में कुछ संकेतों को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इन्हीं में से एक है किचन और पूजा घर में छिपकली का दिखना. मान्यता है कि खास रंग और खास समय पर इसका दिखना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं इससे जुड़ी मान्यताएं और जरूरी सावधानियां.
होली से पहले छिपकली दिखना क्यों है शुभ?
भारतीय परंपरा में शकुन शास्त्र का विशेष महत्व है. लोक विश्वास के अनुसार, होली से पहले घर के किचन या पूजा घर में छिपकली का दिखना शुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि यदि ये होली या दूसरे शुभ त्योहारों से पहले दिखते हैं, तो यह आर्थिक सुधार और धन आगमन का इशारा होता है.
रंग से बदलता है संकेत
मान्यता है कि सुनहरे या भूरे रंग की छिपकली समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है. इसे मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. खासकर यदि यह पूजा घर में दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है. वहीं काले रंग की छिपकली को कई लोग नकारात्मक संकेत से जोड़ते हैं. इसलिए रंग को महत्वपूर्ण माना गया है. हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार यह केवल पारंपरिक धारणा है.
स्थान और समय का महत्व
किचन को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है. ऐसे में वहां छिपकली दिखना भंडार भरे रहने का संकेत माना जाता है. तिजोरी के आसपास इसका दिखना भी धन लाभ से जोड़ा जाता है. सुबह के समय या किसी शुभ अवसर पर इसका दिखना अच्छा माना जाता है. यदि छिपकली दीवार पर नीचे से ऊपर की ओर चढ़ती दिखे तो इसे उन्नति का संकेत बताया गया है.
किन संकेतों को माना जाता है अशुभ?
लोक मान्यता के अनुसार कटी पूंछ वाली या मरी हुई छिपकली दिखना अशुभ संकेत माना जाता है. इसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. पूजा घर में छिपकली दिखे तो उसे भगाने की सलाह नहीं दी जाती. हालांकि साफ सफाई और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है.
होली 2026 के लिए अन्य शुभ उपाय
होली से पहले पूजा घर में हल्दी की गांठ या पीली कौड़ी रखना शुभ माना जाता है. घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने की भी परंपरा है. चांदी या पीतल का हाथी रखना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.