Birds Auspicious-Inauspicious Signs: घर की छत, आंगन या रास्ते पर चलते हुए अलग-अलग तरह के पक्षियों का दिखाई देना आम बात है. अधिकतर लोग चिड़िया, कबूतर, उल्लू और कौआ को देखकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन शास्त्रों में पक्षियों का दिखाई देना शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़ा गया है. शकुन शास्त्र के अनुसार, कुछ पक्षियों का दिखाई देना जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है. हालांकि, कई पक्षियों को नकारात्मकता से भी जोड़ा जाता है, जो अशुभ घटनाओं से पहले दिखाई देते हैं.
उल्लू
उल्लू को धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, जिसका दिखना बेहद शुभ होता है. उल्लू का दिखना संकेत है कि मां लक्ष्मी आपसे खुश हैं. उनकी कृपा से आपको पैसों की कमी, गृह क्लेश और नकारात्मक ऊर्जा से जल्द छुटकारा मिलने वाला है.
चिड़िया और गौरैया
उड़ते हुए चिड़िया और गौरैया का दिखाई देना शुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या आने वाली थी, जो टल गई है. इसके अलावा तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी और घर में शांति का माहौल कायम रहेगा.
कौआ (कौए)
शकुन शास्त्र में कौए का अचानक आकर सिर पर बैठना शुभ माना गया है. ये दर्शाता है कि समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है. वहीं, कौए को शोर मचाते या छटपटाते हुए देखना अशुभ होता है. ये दर्शाता है कि आपके जीवन में परेशानियों का आगमन होने वाला है.
ये भी पढ़ें- Shakun Shastra: गाय से भी मिलते हैं शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत, शकुन शास्त्र में बताया कैसे करें पहचान?
कबूतर
शकुन शास्त्र के अनुसार, सुबह-सुबह कबूतर की आवाज सुनना शुभ होता है. इससे रिश्तों में प्यार बढ़ता है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है. वहीं, अगर आप शाम के समय कबूतर की गुटरगूं सुनते हैं तो वो अशुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि आपके घर में लड़ाई होने वाली है. ज्योतिष शास्त्र में कबूतर का संबंध राहु ग्रह से बताया गया है. यदि कबूतर आपके घर में घोंसला बनाता है तो ये संकेत है कि घर में कोई अनहोनी घटना घटने वाली है.
चमगादड़
चमगादड़ का दिखाई देना शुभ नहीं होता है. ये संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आने वाली है. इसके अलावा आपकी सेहत भी खराब हो सकती है.
गिद्ध
गिद्ध को मृतकों से जुड़ा पक्षी माना जाता है, जिसका दिखना शुभ नहीं होता है. ये दर्शाता है कि आपके घर-परिवार में क्लेश होने वाला है. इसके अलावा ये धन हानि और खराब सेहत का भी संकेत देता है.
ये भी पढ़ें- Baba Vanga Prediction: 2025 नहीं 2026 में ये 3 राशियां होंगी मालामाल, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
17 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines