Cow Auspicious-Inauspicious Signs: हिंदू धर्म में गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है, जिनकी पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय के शरीर में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास होता है, जिनका आशीर्वाद पाने के लिए गौ माता की पूजा की जाती है. पूजा करने के अलावा गाय की सेवा और उन्हें रोजाना कुछ-न-कुछ खिलाना भी शुभ होता है. इससे पूर्व के पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति और पुण्य मिलता है.
शकुन शास्त्र में बताया गया है कि गौ माता कई बार व्यक्ति को भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत भी देती हैं, जिन्हें पहचानने से व्यक्ति किसी बड़ी समस्या से बच सकता है. आज हम आपको शकुन शास्त्र में बताए गए गाय से मिलने वाले संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
गाय से मिलने वाले शुभ संकेत
शकुन शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के पास या कहीं जाते हुए बार-बार गाय का दिखना शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि देवी-देवता आपसे खुश हैं और उनकी आपके ऊपर विशेष कृपा बनी हुई है. इसके अलावा सुबह-सुबह गाय की आवाज सुनना भी शुभ माना गया है. ये इशारा है कि आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा.
मनोकामना पूर्ति का संकेत
यदि आप गाय को उसके बछड़े को दूध पिलाते हुए देखते हैं तो ये मनोकामना पूर्ति का संकेत है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई इच्छा पूरी होगी. इसके अलावा घर के आंगन में गाय का आकर खड़ा होना जीवन में खुशियों के आने का संकेत है. ये दर्शाता है कि आपके परिवार पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी हुई है.
धन प्राप्ति से पहले मिलने वाला संकेत
शकुन शास्त्र के अनुसार, गाय के ऊपर मक्खियों को बैठे देखना शुभ संकेत है. ये दर्शाता है कि जल्द आपको अपार धन की प्राप्ति होने वाली है.
ये भी पढ़ें- Shubh-Ashubh Sanket: कुत्ते का बार-बार रास्ता काटना या दिखना है अहम संकेत, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
गाय से मिलने वाले अशुभ संकेत
यदि आपको देखकर गाय हिलने लगे या आपका पीछा करे तो ये अशुभ संकेत माना गया है. ये दर्शाता है कि आपके साथ कोई अशुभ घटना घटने वाली है, जिसके लिए देवी-देवता आपको सचेत कर रहे हैं. इसके अलावा गाय को जमीन को खुरचते हुए देखना भी शुभ नहीं होता है. ये इशारा है कि जल्द ही आप बीमार होने वाले हैं.
मुश्किल समय से पहले गाय देती है अशुभ संकेत
मरी हुई गाय या गाय को मरते हुए देखना भी अशुभ होता है. ये संकेत है कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आने वाली है. इसके अलावा आपको बीमारियों और धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Vyatipat Yog 2025 Rashifal: शुरू हुआ 4 राशियों का तनावपूर्ण समय, सूर्य-चंद्र ने बनाया व्यतिपात योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines