हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shakun Shastra: बहुत बड़ा अपशकुन है हाथ से इन 5 चीजों का गिरना, समझ लें आने वाली है भयंकर मुसीबत

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र में दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं के जरिए शुभ-अशुभ संकेत जान सकते हैं. हाथ से कई चीजों का गिरना शकुन शास्त्र के अनुसार, अशुभ माना जाता है. चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Shakun Shastra: अक्सर कुछ चीजें हाथ से छूटकर नीचे गिर जाती हैं. हाथ से चीजों का छूटकर गिरना लोग नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन शकुन शास्त्र में इससे कई संकेत मिलते हैं. शकुन शास्त्र में ऐसी 5 चीजों का जिक्र है जिनका हाथ से गिरना अशुभ होता है. इन चीजों का हाथ से गिरना आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है. आइये आपको बताते हैं कि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किन चीजों का हाथ से गिरना बहुत बड़ा अपशकुन यानी अशुभ संकेत होता है.

पूजा की थाली गिरना

आप पूजा कर रहे हैं और इस दौरान हाथ से छूटकर पूजा की थाली गिर जाती है तो यह बहुत बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है. यह भगवान के नाराज होने का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि, किसी मांगलिक कार्य में बाधा आ सकती है.

नमक का गिरना

हाथ से नमक का गिरना अशुभ माना जाता है. अगर आपके हाथ से बार-बार नमक गिर जाता है तो यह वैवाहिक जीवन में कलह होने की ओर संकेत देता है. नमक का गिरना कुंडली में शुक्र और चंद्रमा ग्रह के कमजोर होने के कारण हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Half Moon on Nails: कैसा होता है नाखून पर आधा चांद होना? हर उंगली पर होता है इसका अलग अर्थ

तेल का गिरना

हाछ से बार-बार सरसों का तेल गिरना शुभ नहीं माना जाता है. अगर आपके हाथ से कई बार सरसों का तेल गिरता है तो यह भविष्य में आने वाले आर्थिक संकट कती ओर इशारा करता है. यह दर्शाता है कि, आने वाले समय में परिवार के किसी सदस्य पर मुसीबत आ सकती है.

विज्ञापन

भोजन का गिरना

अगर हाथ से भोजन गिर जाता है तो यह अशुभ होता है. हाथ से खाने का निवाला जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आने और गरीबी आने का संकेत देता है. इसका अर्थ होता है कि, मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हैं. आपको आने वाले भविष्य में पैसों का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

दूध का गिरना

हाथ से दूध का गिरना या गैस पर उबालने के समय दूध का गिर जाना अशुभ होता है. दूध का संबंध चंद्रमा से होता जिसे मन का कारक माना जाता है. अगर दूध बार-बार गिर रहा है तो यह मानसिक तनाव का कारण हो सकता है. यह घर में किसी के बीमार होने और धन के खर्च होने का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola