क्या सड़क पर गिरे हुए पैसे उठाने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र

Shakun Apshakun : कभी न कभी रास्ते में चलते हुए गिरे हुए पैसे जरूर मिल जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रास्ते में गिरे हुए पैसे उठाने चाहिए या नहीं। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे कि रास्ते में गिरे हुए पैसे किन-किन बातों के संकेत देते हैं।

Shubh ashubh

Shakun Apshakun : अक्सर राह चलते हुए अचानक गिरा हुआ पैसा दिख जाता है। कई लोग पैसे देखते ही तुरंत उठाकर अपने पास रख लेते हैं, तो कई लोग पैसे उठाकर किसी गरीब को दान देते हैं। वहीं कुछ लोग मन ही मन में सोचते हैं कि पैसे उठाने चाहिए या नहीं फिर छोड़ भी देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सड़क पर गिरे हुए पैसे उठाने चाहिए या नहीं। रास्ते में गिरे हुए पैसे किन बातों के संकेत देते हैं। आइए आज इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि सड़क पर पैसे गिरे हुए मिलते हैं तो इसका मतलब आपसे मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं। साथ ही आने वाले समय में आपको बहुत बड़ा धन का लाभ होने वाला है। कर्ज समस्या से मुक्ति मिल सकती है। रुके हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मंदिर में करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आपको सड़क पर पैसे गिरे हुए दिखाई देते हैं तो आप उसे उठाकर किसी मंदिर में दान कर सकते हैं। मान्यता है कि मंदिर में दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जीवन से धन संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। मंदिर में गिरा हुआ पैसा दान करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

गरीबों को करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप रास्ते में मिले हुए पैसे किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करते हैं तो आप सभी कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं, क्योंकि कहा गया है कि दान देने से घटता नहीं हैं बल्कि बढ़ता है। गरीबों को दान करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ