Shaadi Vivah Shubh Muhurat 2024: पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए शुभ पितृ पक्ष का समापन होते ही कुछ दिनों बाद नवरात्रि के पर्व आरंभ हो जाता है। पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके समापन के बाद ही शादी, गृह प्रवेश और धार्मिक कार्यक्रम आदि के शुभ मुहूर्त शुरू होते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
चलिए विस्तार से जानते हैं अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में किस-किस दिन शादी करना शुभ रहेगा। इसी के साथ आपको विवाह करने का उत्तम मुहूर्त भी पता चलेगा।