हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Mangla Gauri Vrat 2026: सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, शिव-पार्वती के संयुक्त पूजन से मिलेंगे कई लाभ, जानिए मुहूर्त और विधि

Mangla Gauri Vrat 2026: सावन महीने के मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. यह दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा के लिए समर्पित है. सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत आज 18 अगस्त को है.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Mangla Gauri Vrat 2026: सावन महीने में मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. यह व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं. इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए मंगला गौरी व्रत करती हैं. आज 18 अगस्त को सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है. मंगला गौरी व्रत पर माता पार्वती और शिव जी की संयुक्त पूजा की जाती है. आइये मंगला गौरी व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा के लाभ के बारे में जानते हैं.

मंगला गौरी व्रत शुभ मुहूर्त (Mangla Gauri Vrat Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:25 ए एम से 05:08 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:46 ए एम से 05:52 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:36 पी एम से 03:28 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:58 पी एम से 07:20 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:58 पी एम से 08:03 पी एम
अमृत काल – 09:19 पी एम से 11:02 पी एम
निशिता मुहूर्त – 12:03 ए एम से 12:47 ए एम, 19 अगस्त
रवि योग – पूरे दिन

ये भी पढ़ें – Budha Amarnath Yatra: कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ जम्मू से शुरू हुई बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना

विज्ञापन

मंगला गौरी व्रत पूजा विधि (Mangla Gauri Vrat Puja Vidhi)

मंगला गौरी व्रत करने वाली महिलाओं और कन्याओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनने चाहिए. इसके बाद माता पार्वती और शिव जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. मंगला गौरी व्रत के पूजन के लिए पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं. इसके बाद माता पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

शिव-पार्वती के संयुक्त पूजन के लाभ

शिव और पार्वती की संयुक्त पूजा करना बेहद शुभ होता है. शिव और पार्वती को एक-दूसरे का पूरक मानते हैं. शिव जी को चेतना और माता पार्वती को शक्ति मानते हैं. शिव शक्ति के बिना पूर्ण नहीं माने जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वत और शिव जी की संयुक्त पूजा से सुखी दांपत्य जीवन की कामना पूर्ण होती है. विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें. गृहस्थ जीवन में प्रेम और पारिवारिक सुखों के लिए शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करने का विधान है. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shiv Ji Puja: शिव जी की पूजा के लिए क्यों खास है सोमवार? करते हैं व्रत और पूजन, लेकिन नहीं जानते होंगे ये वजह

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola