हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan Somwar 2026 Today: सावन का पहला सोमवार आज, यहां जाने शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Sawan Somwar 2026 Today: सावन महीने का पहला सोमवार आज यानी 3 अगस्त को है. सावन महीने के पहले सोमवार के दिन पूजा शुभ मुहूर्त और भगवान शिव की पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Sawan Somwar 2026

Sawan Somwar 2026 Today: आज 3 अगस्त 2026 को सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है. सावन सोमवार का व्रत करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है. खासकर महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सावन सोमवार का व्रत करती हैं. इससे अखंड सौभाग्य और मनचाहे वर की इच्छा पूरी होती है. जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आपको सोमवार का व्रत करना चाहिए. आज सावन महीने के पहले सोमवार पर शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानेगें.

सावन सोमवार शुभ मुहूर्त (Sawan Somwar Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:19 ए एम से 05:01 ए एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:11 पी एम से 07:32 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:11 पी एम से 08:14 पी एम
अमृत काल- 05:07 पी एम से 06:45 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:06 ए एम से 12:49 ए एम, 04 अगस्त

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)

सावन सोमवार के दिन जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें. कच्चे दूध, घी, शहद, शक्कर और गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल चढ़ाएं. शिव जी के समक्ष धूप और दीप जलाएं. इसके साथ ही शिव जी के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें. शिव जी की आरती करें और पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026 Today: आज मंगल गोचर से पलटेगी इन 6 राशियों की किस्मत, साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

भगवान शिव जी की आरती (Shiv Ji Ki Aarti)

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा
ओम जय शिव ओंकारा
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे
ओम जय शिव ओंकारा
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे
त्रिगुण रूप निरखत त्रिभुवन जन मोहे
ओम जय शिव ओंकारा
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी
ओम जय शिव ओंकारा
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे
ओम जय शिव ओंकारा

विज्ञापन

कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता
ओम जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका
ओम जय शिव ओंकारा
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा
ओम जय शिव ओंकारा
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला
ओम जय शिव ओंकारा
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी
ओम जय शिव ओंकारा

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के लिए आसान होगी तरक्की की राह, होगा धनलाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola