हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार है बेहद खास, नौकरी में तरक्की के लिए करें ये 3 उपाय, बनेंगे प्रमोशन के योग

Sawan Somwar 2026: सावन महीने में पहले सोमवार के दिन आप करियर में तरक्की, पैसा और प्रमोशन पाने के लिए उपाय कर सकते हैं. सावन सोमवार के दिन महादेव की पूजा के साथ ही इन उपायों को अवश्य करें.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Sawan Somwar 2026: हिंदू पंचांग का पांचवा महीना सावन महादेव को अति प्रिय होता है. सावन महीने में शिव जी की पूजा-अर्चना करने से उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है. सावन महीने में सोमवार के दिन का खास महत्व होता है. सावन महीना शिव जी की अराधना के लिए खास होता है. साथ ही सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है. सावन महीने सोमवार के दिन भक्त व्रत रखते हैं. आप सावन सोमवार के दिन कई उपायों को कर सकते हैं.

करियर में सफलता के लिए उपाय

सावन 2026 का पहला सोमवार 3 अगस्त को है. सावन के पहले सोमवार पर नौकरी, व्यापार और करियर में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय कर सकते हैं. करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने और शिव जी की कृपा दृष्टि के लिए सावन सोमवार के दिन इन तीन उपायों को करें. चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक

सावन के पूरे महीने शिवलिंग पर जल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. खासकर सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित अवश्य करना चाहिए. शिव जी का आशीर्वाद पाने और करियर में तरक्की करने के लिए भक्त जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026 Today: आज मंगल गोचर से पलटेगी इन 6 राशियों की किस्मत, साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

बेलपत्र अर्पित करें

विज्ञापन

अगर आपको नौकरी और करियर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें. आप 21 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें. शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर नई नौकरी की कामना और नौकरी में तरक्की की प्रार्थना करें. इसके साथ ही भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप अवश्य करें.

चंदन का तिलक लगाएं

विज्ञापन

भगवान शिव जी को चंदन अर्पित करना और चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है. आप शिव जी को चंदन का तेप लगाएं. इसके बाद इसी चंदन से अपने माथे पर तिलक लगाएं. मस्तक पर चंदन का तिलक करने से शिव जी का आशीर्वाद मिलेगा. शिव जी की क़पा से नौकरी और करियर में प्रमोशन के योग बनेंगे.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के लिए आसान होगी तरक्की की राह, होगा धनलाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola