---विज्ञापन---

Religion

Sawan Somwar 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहे हैं ये 3 शुभ संयोग, इन 3 उपायों से होगी मनोकामना पूर्ति

Sawan Somwar 2024: पवित्र सावन के महीने के सभी सोमवार भगवान शिव को समर्पित होते हैं। सावन के दूसरे सोमवार के बारे मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव पृथ्वी पर विचरण करने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं, इस खास सोमवार के दिन क्या शुभ संयोग बन रहे हैं और किन उपायों से महादेव शिव को प्रसन्न किया जा सकता है?

Sawan Somwar 2024: सावन का महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस महीने के सभी सोमवार भगवान शिव को समर्पित होते हैं। सावन का दूसरा सोमवार भी शिव भक्तों, साधकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व का है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन अनेक शुभ संयोग बन रहे हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सावन सोमवार के शुभ संयोग में कुछ खास उपाय करने से शिव की कृपा से न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग

Bhole Bhandari, Bholenath, Mata Parvati, Monday Special, Religion, Shivji, Somwar Ke Totke, Somwar Ke Upay

---विज्ञापन---

साल 2024 का पूरा सावन महीना ही विशेष योग और संयोग से भरा है। 22 जुलाई से शुरू हुआ यह सावन 19 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व के साथ समाप्त होगा। आइए जानते हैं, सावन के दूसरे सोमवार पर क्या-क्या शुभ संयोग बन रहे हैं:

  • सबसे पहला संयोग तो अपने आप में यह पावन सोमवार ही है, जो भगवान शिव का प्रिय दिन है और सावन के पवित्र महीने में पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव धरती पर विचरण के लिए आते हैं।
  • पंचांग के अनुसार, नवमी और दशमी दोनों तिथियों को पड़ने वाला यह सोमवार व्रत भरणी और कृत्तिका नक्षत्र में रखा जाएगा। ये दोनों ही नक्षत्र बेहद शुभ माने गए हैं, जो हर काम में सफलता दिलाने में मददगार होते हैं।
  • यह सोमवार सावन कृष्ण पक्ष का अंतिम सोमवार है, जो तैतिल और गर करण के साथ गंड और वृद्धि योग के विशेष संयोग में पड़ रहा है। इस दिन व्रत रखकर शाम में शिव पूजा करने से विशेष लाभ होने के योग हैं।

बता दें, इस साल सावन मात्र 29 दिनों का है, फिर भी इस बार भक्तों को शिव पूजा के लिए 5 सोमवार व्रत मिले हैं। साथ ही, इस साल सावन की शुरुआत भी पावन सोमवार से हो रही है और इस महीने का अंत भी सोमवार से ही होगा। कहते हैं, ऐसा शुभ संयोग आज से 71 साल पहले बना था।

---विज्ञापन---

Lord Shiva, Mata Parvati, Religion, Sawan, Sawan Somvar Vrat, Sawan Somwar, Shiv Ji, Somwar Ke Upay

सावन के दूसरे सोमवार के उपाय

  • यदि आप धन संकट और आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद, एक स्वच्छ, ताजे और बिना कटे-फटे बेल पत्र पर एक रुपये का सिक्का रखकर भगवान के चरणों में अर्पित करें या शिवलिंग पर चढ़ाएं। शिव कृपा से जल्द ही धन की आमद में बढ़ोतरी होगी।
  • यदि आपने कोई कर्ज लिया हुआ है और उसका बोझ आपके सिर से नहीं उतर रहा है, तो कर्ज से मुक्ति के लिए आप देवाधिदेव भगवान शिव को धतूरा में रोली लगाकर अर्पित करें। शिव कृपा से शीघ्र ही आप हर प्रकार के ऋण से मुक्त हो जाएंगे।
  • यदि पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का संकट है, तो भगवान शिव का दही और मिश्री के घोल से अभिषेक करें। साथ ही माता पार्वती को चुनरी अर्पित करें। इस उपाय से हर प्रकार संबंध मधुर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: 10 हजार हाथियों के बल वाले भीम जब हुए एक स्त्री से पराजित, जानिए क्या है पूरी कहानी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: पैसे से खेलते हैं इन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्ति, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2024 06:33 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola