हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सावन के चौथे सोमवार पर करें ये 3 उपाय; विवाह की अड़चनें, धन, नौकरी और स्वास्थ्य की समस्याएं होंगी दूर

Sawan Somwar 2024: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन पूजा करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। वहीं सावन का सोमवार और भी फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं, 12 अगस्त को सावन के चौथे सोमवार को किन उपायों से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है?

विज्ञापन

Sawan Somwar 2024: भगवान शिव के प्रिय महीने सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त को है। चौथे सोमवार को सप्तमी और अष्टमी तिथि का संयोग है। इस दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ शुक्ल और ब्रह्म योग का महासंयोग बन रहा है। इस महासंयोग के कारण यह सोमवार काफी महत्वपूर्ण और विशेष फलदायी बन गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से शुभ ही शुभ होता है, दरिद्रता का नाश होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मान्यता है कि इस सोमवार को कुछ खास उपायों से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान हो जाता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे है?

चौथा सावन सोमवार 2024 पूजा मुहूर्त

सावन के चौथे सोमवार 12 अगस्त के दिन सुबह में 7 बजकर 56 तक श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी और मंगलवार 13 अगस्त की सुबह 9 बजकर 32 तक रहेगी। इस दिन पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त इस प्रकार है:

  • ब्रह्म मुहूर्त में पूजा: 04:22 AM से 05:05 AM तक
  • अभिजित मुहूर्त में पूजा: 11:59 AM से 12:52 PM तक
  • विजय मुहूर्त में पूजा: 02:38 PM से 03:31 PM तक
  • निशिता मुहूर्त में पूजा: 00:04 AM से 00:47 AM तक (अगस्त 13)

ये भी पढ़ें: सावन के चौथे सोमवार से होगा 3 राशियों का भाग्योदय, अपार धन के साथ शोहरत में वृद्धि

सावन के चौथे सोमवार के उपाय

विवाह में अड़चनें और वैवाहिक जीवन: यदि किसी को शादी-विवाह में किसी भी प्रकार के समस्याएं आ रही हैं, तो उन्हें सावन के चौथे सोमवार को ये उपाय जरूर करना चाहिए। जिनके विवाह में विलंब हो रहा है, उन्हें सावन के चौथे सोमवार के दिन भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए और गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए। वहीं जिन लोगों के जीवन वैवाहिक जीवन में खुशियां नहीं है, तो उन्हें शिवलिंग के ऊपर घी का लेप करना चाहिए।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय: जिन लोगों के जीवन में धन की समस्या है या धन संकट पीछा नहीं छोड़ रही है, व्यापार में घाटा हो रहा है या नौकरी में परेशानी आ रही है तो इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए उन लोगों को सावन के चौथे सोमवार को अनार के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए और कमल का फूल अर्पित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

रोग, शोक और बीमारी से मुक्ति के उपाय: जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं या घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन लोगों को सावन के चौथे सोमवार को इस उपाय की शुरुआत करनी चाहिए और तब करना चाहिए, जब तक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का अंत न हो जाए। शीतल और स्वच्छ जल में काले तिल को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से गंभीर से गंभीर रोग भी ठीक हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-अर्जुन…दो शरीर एक प्राण, सुभद्रा के एक वचन से दोनों में हुआ महायुद्ध; कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें