---विज्ञापन---

Religion angle-right

रंगों की शक्ति से भोलेनाथ की भक्ति, जानिए किस सोमवार को किस रंग से करें महादेव की उपासना

Sawan Somvar 2024: सावन के पवित्र माह में महादेव अपने भक्तों की थोड़ी पूजा से भी मनचाहा वरदान दे देते हैं। आइए जानते है, सावन के सोमवार पर किए जाने वाले कुछ खास उपाय कि किस सोमवार को किस रंग से उपासना करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं?

---विज्ञापन---

Sawan Somvar 2024: सावन 2024 की शुरुआत 22 जुलाई से हुई है और यह 19 अगस्त तक चलेगा। भगवान शिव को समर्पित यह महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, इस महीने में शिव भक्त और श्रद्धालु भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। ये उपाय विशेषकर इस माह के सोमवार को किए जाते हैं, क्योंकि देवाधिदेव भगवान शंकर को यह दिन बेहद प्रिय है।

सावन सोमवार 2024

इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ हैं, जो बहुत शुभ माने गए हैं। इस दिन कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जाते हैं और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। सावन 2024 का पहला सोमवार 22 जुलाई को मनाया जा चुका है। आगामी सोमवार 29 जुलाई, 5, 12 और 19 अगस्त को पड़ रहे हैं। 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व के साथ इस पवित्र महीने का समापन हो जाएगा।

---विज्ञापन---

सावन सोमवार के उपाय

सावन का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सच्चे मन से मांगी गयी उचित मनोकामनाएं प्राप्त होती हैं। शिव भक्त और श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। यहां बताए गए सोमवार के विशेष उपाय को अपनाकर आप भी आशुतोष भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं:

सावन का दूसरा सोमवार: यह 29 जुलाई को है। इस दिन भगवान शिव की आराधना हरे रंग के वस्त्र पहनकर करें, हरे रंग की वस्तुएं, जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र और अकवन के पत्ते अर्पित करें। हरे रंग का सेब चढ़ाएं।

---विज्ञापन---

सावन का तीसरा सोमवार: यह सोमवार अगस्त महीने की 5 तारीख को है। इस दिन महादेव की पूजा सफेद वस्त्र धारण कर करें और उन्हें सफेद वस्तुएं अर्पित करें। इस दिन शिवलिंग पर दूध और दही अर्पित करने से विशेष लाभ होगा।

सावन का चौथा सोमवार: यह सोमवार अगस्त महीने की 12 तारीख को है। इस दिन महादेव की पूजा लाल रंग के परिधान पहन कर करें। भगवान शिव को लाल रंग के फूल, फल और मिठाई चढाएं। शिवलिंग पर रोली से त्रिपुंड बनाएं और दंडवत प्रणाम कर भगवान का आशीर्वाद लें।

---विज्ञापन---

सावन का पांचवां सोमवार: यह सोमवार अगस्त महीने की 19 तारीख को है। इस दिन महादेव की पूजा केसरिया या नारंगी रंग के परिधान पहन कर करें। भगवान शिव को केसरिया बाना बहुत पसंद है।

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: यूपी के 7 प्रसिद्ध शिव मंदिर, इनके दर्शन और जलाभिषेक से पूरे होते हैं सभी मनोरथ

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 25, 2024 07:13 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola