हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sawan Putrada Ekadashi 2026: आज सावन पुत्रदा एकादशी पर करें श्रीहरि की पूजा, यहां जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Sawan Putrada Ekadashi 2026: सावन शुक्ल पक्ष एकादशी आज 23 अगस्त को है. इस दिन को पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं. आप पुत्रदा एकादशी के दिन विधि-विधान से विष्णु भगवान की पूजा करें. आइये शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
सावन पुत्रदा एकादशी व्रत 2026 (Photo Credit- AI)

Sawan Putrada Ekadashi 2026: एकादशी व्रत का बेहद खास महत्व होता है. यह दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. सावन में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी के रूप में मनाते हैं. सावन शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि 23 अगस्त की रात 2 बजे से लेकर 24 अगस्त की सुबह 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदायतिथि को महत्व देते हुए. पुत्रदा एकादशी आज 23 अगस्त को मनाई जाएगी.

व्रत का पारण यानी 24 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम को 4 बजकर 16 मिनट तक कर सकते हैं. वहीं, वैष्णव लोग पुत्रदा एकादशी का व्रत 24 अगस्त को रख सकते हैं. यह लोग व्रत का पारण 25 अगस्त को सुबह 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक कर सकते हैं. पुत्रदा एकादशी के दिन संतान प्राप्ति और संतान के जीवन में सुख के लिए व्रत और उपाय करने चाहिए.

ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026 Date: 14 या 15 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? जानें स्थापना दिवस से लेकर विसर्जन तक की तारीख

विज्ञापन

सावन पुत्रदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:48 ए एम से 05:54 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:58 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:33 पी एम से 03:25 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:53 पी एम से 07:15 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:53 पी एम से 07:59 पी एम
अमृत काल – 10:33 ए एम से 12:21 पी एम
निशिता मुहूर्त – 12:02 ए एम से 12:46 ए एम, 24 अगस्त
सर्वार्थ सिद्धि योग – 05:54 ए एम से 05:44 पी एम
रवि योग – 05:54 ए एम से 05:44 पी एम

सावन पुत्रदा एकादशी 2026 पूजा विधि (Putrada Ekadashi Puja Vidhi)

सावन पुत्रदा एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर चौकी स्थापित करें. चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. व्रत का संकल्प लें और गंगाजल, पंचामृत से विष्णु भगवान का अभिषेक करें. भगवान के समक्ष दीप और धूप जलाएं. विष्णु भगवान को पीले फूल, चंदन, फूल माला अर्पित करें. इसके साथ ही विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें. श्री विष्णु चालीसा पढ़ें. मिठाई और फलों का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola