सावन पूर्णिमा की पवित्र रात जरूर करें ये 5 उपाय, धन का ढेर लगा देंगी मां लक्ष्मी

Sawan Purnima Rakshabandhan ke Upay: सावन पूर्णिमा के दिन जहां भगवान शिव की पूजा से लाभ होता है, वहीं इस पूर्णिमा की रात को कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं, जिससे घर में धन का आगमन होता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये विशेष उपाय?

Sawan-Purnima

Sawan Purnima Rakshabandhan ke Upay: सावन पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। यह दिन रक्षाबंधन के रूप में भी मनाया जाता रहा है, जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस साल यह पावन दिन आज सोमवार 19 अगस्त को है। सावन पूर्णिमा को नए काम शुरू करने और शुभ कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा की रात कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। आइए जानते हैं, इस दिव्य रात को किए जाने वाले 5 खास उपाय जिससे घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा पर धन के उपाय

मान्यता है रक्षाबंधन के दिन सावन पूर्णिमा की रात बहुत ही फलदायी होती है। इस रोज रात में कुछ विशेष उपाय करने वालों की किस्मत चमक जाती है। उस पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। माताजी कृपा से घर में धन की ढेर लग जाती है। व्यक्ति दोनों हाथों से पैसा बटोरता है। व्यापार और काम-धंधे में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि होती है।

विज्ञापन

श्रीयंत्र की स्थापना

सावन पूर्णिमा की दिव्य रात को घर के पूजास्थल या मंदिर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो की विधिवत पूजा कर उनकी बायीं ओर श्रीयंत्र की स्थापना करें। इसके बाद माताजी को 5 या 7 पीली कौड़ियां अर्पित करें। अगले दिन यानी भाद्रपद माह की प्रतिपदा तिथि को इन सभी कौड़ियों को एक वर्गाकार लाल कपडे में में लपेट कर घर में धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख दें।

इस दिशा में चौमुखी दीया जलाएं

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा से धन का प्रवेश होता है। इस दिशा को खुला रखने से घर में धन का आगमन होता है। यह कुबेर की दिशा होती है। सावन पूर्णिमा की रात घर की उत्तर दिशा में एक चौमुखी दीया जरूर जलाएं। आप घी, सरसों या चमली के तेल का इस्तेमाल सकते हैं। मान्यता है कि इस दिशा में दीया जलाने से घर देवी लक्ष्मी का वास होता है।

विज्ञापन

लक्ष्मी मंत्र का जाप करें

सावन पूर्णिमा की रात अपने घर में जहां तुलसी का पौधा लगा हो, वहां एक घी का दीपक जलाएं और ऊन के आसन पर विराजमान होकर शांत चित्त से मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। शीघ्र ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मां को खीर का भोग लगाएं

आप जितना कमाते हैं, उससे अधिक खर्च हो जाता है या बचत के प्रयास से भी बचत नहीं हो पाता है, तो ये उपाय आपके लिए ही है। मां लक्ष्मी को घर में स्थिरता प्रदान करने के लिए उन्हें सावन पूर्णिमा की शाम में मखाने की खीर का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी को मखाना बहुत प्रिय है।

विज्ञापन

इससे करें मां लक्ष्मी की आरती

सावन पूर्णिमा की शाम में माता लक्ष्मी तेजपत्ते का एक पत्ता अर्पित करें। इससे सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। साथ ही, तेजपत्ते के एक टुकड़े से लक्ष्मीजी की आरती करने से घर में कभी भी धन कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ