---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan Somwar Today: सावन के सोमवार पर देशभर में भक्ति का माहौल, उज्जैन से लेकर काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Sawan Somwar Today: आज 3 अगस्त को सावन महीने के पहले सोमवार पर देशभर में शिव भक्ती का माहौल है. सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

Sawan Somwar 2026 Today: आज सावन सोमवार के दिन देशभर में शिव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है. देशभर के भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. शिव मंदिरों में आस्था का माहौल है. आज सुबह से ही मध्य प्रदेश उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, झारखंड के देवघर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में शिव जी की पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंच रहे हैं.

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में की गई महाकाल की भस्म आरती

सावन महीने के पहले सोमवार के दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महादेव की भस्म आरती की गई. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ है. दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं. चारों तरफ शिव जी के जयकारों की गूंज है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Sawan Somwar 2026 Today: सावन का पहला सोमवार आज, यहां जाने शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

काशी और ओडिशा में भक्तों की भीड़

काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वेश्वर की मंगला आरती की गई. वाराणसी के काशी मंदिर के साथ ही ओडिशा पुरी स्थित लोकनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. भक्तों में शिव भक्ती का उत्साह देखने को मिल रहा है.झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. इसके अलावा दिल्ली चांदनी चौक स्थिति गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले इन बातों का रखें ध्यान, वरना नाराज हो जाएंगे महादेव

सावन सोमवार 2026

आज 3 अगस्त को सावन महीने का पहला सोमवार है. सावन महीने में 4 सोमवार के व्रत हैं. सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त 2026 को है. इसके बाद तीसरा सोमवार का व्रत 17 अगस्त 2026 को है. सावन का आखिरी और चौथा सोमवार व्रत 24 अगस्त 2026 को रखा जाएगा. सावन महीना शिव जी की पूजा के लिए खास होता है. सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है. ऐसे में सावन सोमवार की पूजा का महत्व बढ़ जाता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 03, 2026 08:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola