हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan ke Upay: सावन में करें शमी के 11 अचूक उपाय, साढ़ेसाती, ढैय्या शनि दोष से मिलेगी मुक्ति!

Sawan ke Upay: यदि आपकी कुंडली में गंभीर शनिदोष है या आप साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित हैं, तो आपको शिवजी की पूजा में शमी वृक्ष के कुछ उपायों को करने से तत्काल लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, क्या हैं शमी के ये अचूक उपाय?

विज्ञापन

Sawan ke Upay: हिन्दू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस महीने में मनुष्य मात्र अपनी सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से शिवजी को मनाकर अपने अभीष्ट फल को पा सकते हैं। यदि आप साढ़ेसाती या ढैय्या से पीड़ित हैं या आपकी कुंडली में गंभीर शनि दोष है, जिसके कारण जीवन की तरक्की रुक गयी हो, तो सावन के पवित्र महीने में शमी वृक्ष के पत्ते, फूल और लकड़ी के कुछ उपायों से भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। बता दें, भगवान शिव और हनुमान जी दो ऐसे देव हैं, जिनकी पूजा शनिदेव भी करते हैं।

सावन में शमी के उपाय से लाभ

 

सावन के महीने में शमी के पेड़ की पूजा और और शमी से जुड़े उपाय का विशेष महत्व है। शमी के पेड़ को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है, जिससे अनेक लाभ होते हैं। यह शनि दोष निवारण, समृद्धि, स्वास्थ्य और मन की शांति के लिए बहुत प्रभावी उपाय है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

शनि दोष का निवारण: सावन के महीने में शनिवार को शिव मंदिर जाकर महादेव के दिव्य रूप शिवलिंग पर शमी वृक्ष की ताजी पत्तियां चढ़ाएं। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

समृद्धि और धन लाभ: शाम के समय शिवलिंग पर शमी वृक्ष के फूल अर्पित करें। इससे धन लाभ होता है और जीवन में समृद्धि आती है।

विज्ञापन

कष्टों का निवारण: यदि जीवन में काफी कष्ट है, तो शनिवार को शिव मंदिर में नवग्रह लकड़ी से हवन करवाएं, जिसमें शनि की लकड़ी के तौर शमी के पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल करें। इस हवन पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-शांति मिलती है।

स्वास्थ्य लाभ: शमी के पेड़ के पत्ते को घी में डुबोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस उपाय और पूजा से स्वास्थ्य लाभ होता है।

विज्ञापन

सावन में शमी के अन्य उपाय

 

  • शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं: सावन के महीने में हर शनिवार को शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
  • शमी के पत्ते जल में डालकर स्नान करें: शमी के पत्ते को जल में डालकर स्नान करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
  • शमी के पत्ते को तिल के तेल में डुबोकर शनि देव को अर्पित करें: शमी के पत्ते को तिल के तेल में डुबोकर शनि देव को अर्पित करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • शमी के पेड़ की परिक्रमा करें: शमी के पेड़ की परिक्रमा करने से मन शांत होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • शमी के पत्ते को तिजोरी में रखें: शमी के पत्ते को तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।
  • हनुमान जी की प्रतिमा: शमी के पेड़ के नीचे हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शनिदेव की मूर्ति: शमी के पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति स्थापित करें और शनिदेव का मंत्र जाप करें।

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola