हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan ke Upay: इन 3 उपायों से नई नौकरी के साथ मिलेगा सौभाग्य का वरदान, छंट जाएंगे संकट के बादल

Sawan ke Upay: सावन देवों के देव महादेव भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना, उन्हें आसानी से प्रसन्न करती है। यदि आपसे आपका भाग्य रूठ गया है, आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आप यहां बताए गए कुछ आसान लेकिन बेहद प्रभावशाली उपायों को अपनाकर लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Sawan 2024 Upay: सावन को शिव का महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को समर्पित इस पावन महीने में शिव भक्तों के लिए कई शुभ योग बनते हैं। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से हर प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं, सावन माह के कुछ उपाय, जो संकट दूर कर सकते हैं।

सावन के सरल लेकिन चमत्कारी उपाय

चंदन लगाकर बेलपत्र चढ़ाएं

यह उपाय दिखता आसान है, लेकिन यह भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक अत्यंत प्रभावी तरीका है। बता दें, भगवान शिव को चंदन लगाकर बेलपत्र चढ़ाना एक प्राचीन और पवित्र परंपरा है, जिसका उपयोग ऋषि-मुनि और शिव-साधक भगवान शिव को खुश रखने के लिए करते थे। सावन में भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करते समय उसकी तीनों पत्तियों में सफेद चंदन लगाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में सदैव वृद्धि होती है।

नंदी को खुश करने के उपाय

नंदी भगवान शिव के सबसे निष्ठावान भक्तों में से एक हैं। जो भक्त और साधक नंदी की सेवा और पूजा करते हैं, उनसे भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। साथ ही भगवान शिव के संदेशवाहक भी माने गए हैं। मान्यता है कि नंदी को खुश रखने से भगवान शिव तक संदेश आसानी से पहुंचता है। यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आपको भाग्‍य का साथ नहीं मिल पा रहा है, तो सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद नंदी की मूर्ति को धूप, दीप और फूल चढ़ाएं, नंदी की मूर्ति के पीछे के पैर छुएं।। नंदी जी के कान में अपनी बात कहें, इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

धतूरे का उपाय

यदि आपको किसी रोग ने घेर रखा है और आपका मन शांत नहीं रहता है। साथ ही आप यदि भारी तनाव से गुजर रहे हैं, तो सावन में महादेव भोले बाबा को धतूरा अर्पित करें। मान्यता अनुसार, धतूरा चढ़ाने से कई तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है, मन शांत रहता है और तनाव दूर होता है। वहीं, जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल पा रही है, वे एक धतूरे को रोली के लेप लपेट कर भगवान शिव को चढ़ा दें। इस उपाय को करने से सफलता जरूर मिलेगी और समाचार प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें: Temples of India: यहां होती है कुत्तों की पूजा, इस मंदिर में कांतारा करते हैं Puppy का नामकरण

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola