Sawan ke Upay: सावन के पवित्र महीने का इंतजार सभी शिव भक्तों और श्रद्धालुओं को रहता है। सोमवार 22 जुलाई 2024 से यह पावन मास शुरू हो चुका है। भगवान शिव की भक्ति का यह महीना न केवल सोमवार व्रत और कांवड़ यात्रा के लिए बहुत खास होता है, बल्कि यह महीना कुछ विशेष उपायों के लिए भी काफी महत्व रखता है। यहां कुछ उपाय बताए गए है, मान्यता है कि इन उपायों को लगन और श्रद्धापूर्वक करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
धन प्राप्ति के उपाय
सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। इस पवित्र महीने में उनकी पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। धन प्राप्ति और आर्थिक समृद्धि के लिए गन्ने के रस से शिव अभिषेक करना एक उत्तम उपाय माना जाता है। घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सावन के महीने में गन्ने के रस से देवों के देव भगवान महादेव शिव का अभिषेक करना फायदेमंद होता है।
कर्ज से मुक्ति के उपाय
अपने घर के मंदिर में या किसी शिव मंदिर में भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग पर भस्म मिश्रित गंगाजल अर्पित करें। फिर ॐ नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए बेल पत्र, धतूरा, आक (आंकड़ा या अकवन), कमल के फूल, चंदन और शमी के पत्ते भी अर्पित करें। इसे बाद घी का दीपक जलाएं और धूप करें और अंत में शिव चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि सावन 9 दिनों तक ऐसा करने से हर प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
व्यापार में सफलता के उपाय
यदि व्यापार और कारोबार में बाधाएं आ रही हों, बनता हुआ काम बिगड़ जाता हो, तो यह उपाय करने से आपको लाभ हो सकता है। सावन के किसी सोमवार को व्यापार से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए सावन में पूजा के दौरान आपको माता पार्वती को चांदी की पायल अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल व्यापार की तरक्की में आ रही रुकावटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि नौकरी की बाधाएं भी समाप्त होती हैं।
ये भी पढ़ें: Sawan 2024 Upay: इन 3 उपायों से बन जाएगी बिगड़ी बात, रुके और अटके हुए काम हो जाएंगे पूरे
ये भी पढ़ें: झड़ते बालों की समस्या के लिए ये ग्रह हैं जिम्मेदार, इन 7 उपायों से होगा फायदा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
2 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
19 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
22 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines