Sawan 2026 End Date: कब होगी पवित्र महीने सावन की समाप्ति? जान लीजिए सही तारीख और पूर्णिमा का महत्व

Sawan Kab Khatam Hoga: शिव जी की पूजा को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है. सावन महीने की पूर्णिमा के दिन सावन महीने का समापन हो जाएगा. आइये सावन पूर्णिमा की तारीख के बारे में जानते हैं.

SAWAN.jpg_b07968

रक्षाबंधन के दिन होगा सावन का समापन (Photo Credit- AI)

Sawan 2026 End Date: सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 को हुई थी. सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है. शिव जी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. अब अगस्त के अंत में सावन महीने का समापन होने वाला है. सावन महीने का समापन कब होगा, इसके लेकर लोगों के मन में सवाल है. आइये सावन महीने की अंतिम तारीख और इस दिन के महत्व बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब समाप्त होगा सावन? (Sawan End Date)

पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा के दिन किसी भी महीने का समापन होता है. सावन महीने की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. पूर्णिमा 28 अगस्त को है. सावन पूर्णिमा पर ही सावन महीने का समापन हो जाएगा. इसके बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत होगी.

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा का महत्व (Sawan Purnima Significance)

28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को सावन पूर्णिमा है. सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक होता है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. भाई बहन को रक्षा करने का वचन देते हैं और उन्हें उपहार देते हैं. रक्षाबंधन के दिन गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस, नारली पूर्णिमा और हयग्रीव जयंती भी मनाई जाएगी. इसके साथ ही सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा के उपाय (Sawan Purnima Upay)

सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाने के साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करें और जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान करें. सावन महीने के अंतिम दिन भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय भगवान की पूजा करें. इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ