हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावन के पहले सोमवार को जरूर घर लाएं ये 5 चीजें; शिव कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

Sawan ka Pehla Somvar: इस साल सावन की शुरुआत सोमवार 22 जुलाई से हो रही है। भगवान शिव को प्रिय सावन के पहले सोमवार के दिन घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाने से घर, परिवार और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, ये शुभ चीजें क्या हैं?

विज्ञापन

Sawan ka Pehla Somvar: साल 2024 में सावन के पवित्र महीने के शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। हिन्दू धर्म में सावन का महीना और भगवान शिव की पूजा एक-दूसरे के पर्यायवाची बन चुके हैं। यूं तो सावन का हर दिन शिवमय होता है, लेकिन इस महीने में सोमवार का विशेष महत्व है। इसमें भी सावन के पहले सोमवार को शिवजी पूजा का पहला विशेष दिन होने के कारण इसका महात्म्य और बढ़ जाता है। आइए जानते हैं, हिन्दू धर्म में सावन के पहले सोमवार का महत्व क्या है और इस दिन कौन-सी 5 शुभ वस्तुएं घर लाने से महादेव शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शुभता बढ़ती है?

सावन के पहले सोमवार का महत्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से सभी पाप धुल जाते हैं, मन शुद्ध होता है, रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 72 सालों बाद इस साल सावन की महीने की शुरुआत और समापन दोनों ही सोमवार से हो रही है, जो अपने आप में एक विशेष संयोग है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सदैव उनकी कृपा बनी रहती और विशेष फल प्राप्त होते हैं।

सावन के पहले सोमवार घर लाएं ये 5 चीजें

पाषाण या स्फटिक शिवलिंग: साल 2024 के पहले सोमवार को भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग को अपने घर लाएं। प्राथमिकता पाषाण (पत्थर) या स्फटिक शिवलिंग को दे सकते हैं। इनकी नियमित पूजा करने से जीवन में शांति आती है और समृद्धि प्राप्त होती है।

विज्ञापन

चांदी का बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। अपने घर पर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को चांदी का बेलपत्र अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं, हर बिगड़े काम बन सकते हैं। पूजा के बाद चांदी के बेलपत्र को फोटो फ्रेम करवा कर पूजा घर या लिविंग रूम की दीवार पर लगा सकते हैं।

रुद्राक्ष: मान्यता है सावन के पहले सोमवार को रुद्राक्ष घर लाकर घर के मंदिर, पूजा घर या पूजा स्थान पर रखने से देवाधिदेव शिव की कृपा प्राप्त होती है। रुद्राक्ष भगवान शिव के दिव्य आंसू के प्रतीक हैं, जिसे घर लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

विज्ञापन

भगवान शिव की सपरिवार फोटो: परिवार में एकता और सौहार्द्र बनी रहे इसके लिए सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की एक ऐसी फोटो लाएं, जिसमें शिव परिवार के सभी सदस्य उपस्थित हों। आप इसे अपने पूजा घर या लिविंग रूम में लगा सकते हैं। यह पारिवारिक विवादों को दूर करने में  भी सहायक हो सकता है।

गंगाजल: हिन्दू धर्म में गंगाजल को अत्यंत पवित्र माना गया है। सावन के पहले सोमवार को अपने घर गंगाजल लाकर अवश्य रखें। बता दें, इस दिन शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करने से पापों का नाश होता है और जीवन में शुभता आती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महाभारत में कृष्ण के रिश्तेदार बने रावण, 100 अपराध करने की थी छूट!

ये भी पढ़ें: Palmistry: आपके हाथ में है यदि इनमें से एक भी निशान, हो सकती है आपकी लव मैरिज

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola