Sawan 2025: सावन का पवित्र माह चल रहा है, जो कि देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस माह में सोमवार के साथ ही शनिवार का भी विशेष महत्व है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है, जिन्हें हिंदू धर्म में कर्म का देवता और न्यायधीश की उपाधि प्राप्त है। उनको ये उपाधि स्वयं महादेव ने दी थी। इसके साथ ही महादेव शनि के गुरु भी हैं। इस कारण महादेव का पूजन शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति दिलाता है। अगर आपके ऊपर शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो आप सावन के शनिवार पर कुछ उपायों को कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
शनि के प्रकोप से मुक्ति दिलाएगा ये उपाय
जिन लोगों के ऊपर शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, वे सावन में आने वाले शनिवार पर ‘ॐ शं शनिश्चराय नमः’ का 11 माला जाप करें और छाया दान करें। इससे आपको शनि के अशुभ प्रभाव से जरूर मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Video: मंगल-केतु की युति से इस राशिवालों के घर में बढ़ेगा क्लेश, 28 जुलाई तक निवेश या उधार लेने से बचें
साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति पाने का उपाय
शनि के गुरु महादेव को खुश करने के लिए सावन माह में शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को चप्पस, तिल, छाता, सरसों के तेल और लोहे की वस्तुओं का दान करें। इससे आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से जल्द मुक्ति मिल सकती है।
शनि दोष से मुक्ति पाने का उपाय
शनिवार के दिन प्रात: काल शुभ मुहूर्त में तांबे के लोटे में जल और काले तिल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे आपको शनि दोष और पापों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने का उपाय
सावन में आने वाले शनिवार के दिन शिवलिंग के दाईं तरफ सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद ‘ॐ शं शनिश्चराय नमः’ का 11 बार जाप करें। इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी और कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति भी मजबूत होने लगेगी।
परेशानियों से छुटकारा पाने का उपाय
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सावन के शनिवार महादेव और शनिदेव की पूजा करें। शिवलिंग पर नीले फूल या शमी के पत्र चढ़ाएं। इस उपाय से न सिर्फ आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी, बल्कि जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लगेंगी।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यतओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines