Bhaum Pradosh Vrat 2025 Upay: संहार के देवता महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जिस दौरान आने वाले प्रत्येक व्रत और त्योहार का खास महत्व है। आज 22 जुलाई 2025 को सावन का पहला प्रदोष व्रत है। जब भी प्रदोष व्रत मंगलावर के दिन पड़ता है तो उसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। भौम प्रदोष व्रत के अलावा आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत भी है। धार्मिक दृष्टि से मंगलवार का दिन बेहद खास है क्योंकि आज कई सारे योग का निर्माण होने के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण व्रत भी हैं।
ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपायों को करके प्रत्येक व्यक्ति देवों के देव महादेव और देवी गौरी को खुश कर सकता है। चलिए अब जानते हैं देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त और उन्हें खुश करने के प्रभावशाली उपायों के बारे में।
भौम प्रदोष व्रत के उपाय
- आज मंगलवार है, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। ऐसे में आज भौम प्रदोष व्रत के दिन शिव जी और देवी गौरी के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंगबली को लाल रंग के वस्त्र, गुड़, बूंदी, चने, सिंदूर, लाल फूल और चमेली का तेल अर्पित करें। इस दौरान अपने अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास, साहस, धन व खुशी आदि में वृद्धि होगी।
- भौम प्रदोष व्रत के दिन दान करना भी शुभ होता है। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। यदि आप आज मसूर की दाल, लाल रंग के कपड़े, चावल या नमक का दान करते हैं तो इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।
- आज भौम प्रदोष व्रत के पावन दिन भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही शिवलिंग पर जल या पंचामृत चढ़ाएं। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें। साथ ही शिव चालीसा का तीन बार पाठ करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शिव पूजा के लिए प्रदोष काल का सही समय
भौम प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। आज 22 जुलाई 2025 को शाम 07 बजकर 18 मिनट से लेकर देर रात 09 बजकर 22 मिनट तक देवों के देव महादेव की पूजा का प्रदोष काल है। हालांकि आज राहु काल भी है। आज दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 35 मिनट तक राहु काल रहेगा। इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जाने 22 जुलाई का पंचांग और राहु काल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines