Varalakshmi Vrat 2024: हिंदू धर्म में सावन में आने वाली प्रत्येक तिथि और व्रत का विशेष महत्व है, जिसमें से एक है वरलक्ष्मी व्रत। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करता है, उसके घर-परिवार में सदा खुशहाली, सुख-शांति, समृद्धि और धन-संपत्ति का वास रहता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं इस बार वरलक्ष्मी का व्रत किस दिन रखा जाएगा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।
वरलक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन के आखिरी शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। इस बार वरलक्ष्मी का व्रत 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के चार शुभ मुहूर्त हैं। इस दिन सिंह लग्न में पूजा का मुहूर्त प्रात: काल 05 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक है। वहीं वृश्चिक लग्न में पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से लेकर 3 बजकर 8 मिनट तक है। इसके अलावा कुम्भ लग्न का मुहूर्त शाम 06 बजकर 55 मिनट से लेकर 08 बजकर 22 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- अगले 3 महीने 5 राशियों पर होगी धन की वर्षा! गुरु के मेहरबान होने से मिलेगा प्रमोशन, करियर छुएगा बुलंदियां!
वरलक्ष्मी व्रत की संपूर्ण पूजा विधि
- व्रत के दिन प्रात: काल उठकर स्नान आदि कार्य करें।
- घर के मंदिर की गंगाजल से साफ-सफाई करें।
- मंदिर में चौकी लगाएं। उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
- हाथ जोड़कर मां को प्रणाम करें और व्रत का संकल्प लें।
- मां के सामने एक लोटा रखें और उसमें पानी भरें।
- माता लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- इसी के साथ उन्हें फूल, दीप-धूप और फल भी अर्पित करें।
- इस दौरान मां लक्ष्मी की कथा का पाठ करें।
- अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
- मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अति प्रिय है। इसलिए इस दिन देवी को कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इससे आपको मां का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है।
- वरलक्ष्मी व्रत के दिन मंदिर जरूर जाएं और वहां जाकर देवी को शंख, मखाना और कौड़ी अर्पित करें। इससे घर में पैसों का आगमन होने लगेगा।
- अष्टलक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए वरलक्ष्मी व्रत के दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें। इसके लिए लोहे के बर्तन में जल, दूध, चीनी और घी को मिलाएं।
- व्रत के दिन काली चींटियों को चीनी डालें। इस उपाय से आपका मन शांत रहेगा और मन लगाकर आप अपना हर काम कर पाएंगे।
- वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल रखें। उसके ऊपर घी का दीपक जलाएं। साथ ही शाम में मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस उपाय को विधिपूर्वक करने से घर में धन-धान्य का वास होता है। साथ ही घरवालों की तरक्की में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें- 16 अगस्त से बढ़ेंगी 5 राशियों की मुश्किलें, सूर्य गोचर से बना त्रिग्रही योग लाएगा भूचाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
10 mins agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
7 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines