Sawan 2024 Upay: 22 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय महीना सावन शुरू हो गया है। इस साल यह महीना केवल 29 दिन का है। इस बार इस महीने की शुरुआत भी सोमवार से हो रही, समापन भी सोमवार से हो रहा है और कुल 5 सोमवार पड़ रहे हैं। कहते हैं, ऐसा संयोग 71 साल पहले बना था। सावन के पवित्र महीने का प्रत्येक दिन हिन्दू धर्म में पुण्यदायी और शुभ माना गया है। 23 जुलाई को श्रावण मास का पहला मंगलवार और सावन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आइए जानते हैं, सावन माह के कुछ विशेष उपाय, जिसे आज करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है।
चमेली के तेल में मिश्रित सिंदूर का लेप लगाएं
हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं, जिन्होंने भगवान राम की सहायता के लिए मां अंजनी और वानरराज केसरी के घर जन्म लिया था। इनकी पूजा भी येन-केन-प्रकारेण भगवान शिव की ही पूजा है। यदि आपका कोई काम अटका पड़ा है या कोई काम जो शुरू किया था लेकिन किसी कारण से ठप पड़ गया हो, तो आप हनुमानजी के मंदिर में जाएं। चमेली के तेल और सिंदूर को मिश्रित घोल बना लें। इसके बाद हनुमान जी को इस घोल का लेप लगाएं। यह आपके सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा।
हनुमानजी को चोला अर्पित करें
इसके बाद एक चोला भगवान हनुमान को चढ़ाएं और पंडित जी की सहायता से पहनाएं। हनुमान जी चोला केवल मंगलवार और शनिवार को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि पवनपुत्र भगवान हनुमान अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता हैं। उनकी कृपा से आपके हर बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। चोला चढ़ाने और विधिवत हनुमान जी की पूजा करने के बाद उन्हें पान के पत्ते पर गुड़ और चना अर्पित करें। हनुमान जी की कृपा से आपके रुके काम में जल्द ही प्रगति होगी, शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
रामरक्षास्तोत्रम् का पाठ करें
जीवन में आ रही तमाम समस्याओं का समाधान पाने और जीवन को चिंतामुक्त बनाने के लिए सावन के मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर रामरक्षास्तोत्रम् का पाठ करें। भगवान राम और हनुमानजी की कृपा से जीवन शुभता आएगी, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 hr agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
3 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
4 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
22 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines