Swapna Shastra: रात में सोते समय स्वप्न आना आम बात है। सोते समय किसी भी व्यक्ति को कैसे भी सपने आ सकते हैं, जिन पर व्यक्ति का जोर नहीं होता है। हालांकि कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो मनुष्य को किसी बड़ी घटना से पहले सचेत करने के लिए दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपना व्यक्ति के भविष्य से जुड़ा होता है। सावन के पवित्र माह में सपने में भगवान शिव, देवी पार्वती, शिवलिंग, सांप और त्रिशूल का दिखाई देना व्यक्ति को आने वाली घटनाओं के लिए शुभ और अशुभ संकेत देते हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो इशारा करती हैं कि व्यक्ति को आने वाले समय में अपार धन की प्राप्ति होगी। वहीं कुछ सपने बड़ी दुर्घटना से पहले व्यक्ति को सावधान करने के लिए दिखाई देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में भगवान शिव के किस-किस रूप के दर्शन होना शुभ और अशुभ होता है।
शिव जी को देखना कब है अशुभ?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शिव जी के उग्र रूप रुद्र का दिखाई देना अशुभ होता है। ये महादेव के क्रोध को दर्शाता है। इस सपने का अर्थ है कि आप इस समय गलत रास्ते पर हैं। जल्द ही आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
ये भी पढ़ें- सावन में सांप दिखना भी है अशुभ, जानें किस अनहोनी घटना का है संकेत
शिव जी को तांडव करते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव रुद्र रूप में तांडव करते हुए दिखाई देते हैं, तो ये उनके क्रोध को दर्शाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में परेशानियों का आगमन होने वाला है। आपको शिव जी के आर्शीवाद की जगह उनके क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।
भगवान शिव को ध्यान मुद्रा में देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शिव जी का ध्यान मुद्रा में दिखाई देना शुभ होता है। इसका अर्थ है आपको अपनी शारीरिक, आर्थिक और मानसिक तीनों तरह की परेशानियों से जल्द ही निजात मिल सकता है।
शिव जी का मंदिर दिखाई देना
सपने में शिव जी का मंदिर दिखाई देना शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी हो सकती है।
शिवलिंग के दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शिवलिंग के दर्शन होना शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके ऊपर शिव जी की कृपा बनी हुई है। नौकरी, करियर, लव लाइफ और सेहत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से आपको निजात मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सपने में दिखाई दें ये 3 चीजें तो हो जाएं सावधान, घटने वाली है बड़ी अनहोनी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
7 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
10 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
11 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
13 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines