Nag Panchami: नाग पंचमी पर रात में चुपचाप करें ये 5 उपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर!

Nag Panchami Upay: नाग पंचमी के दिन रात में चुपचाप कुछ विशेष उपायों को करने से घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। साथ ही धन की कमी से भी छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं नाग पंचमी के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 5 प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Nag Panchami Upay

पैसों की कमी से छुटकारा पाने के उपाय

Nag Panchami Upay: देशभर में आज यानी 09 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान शिव और नाग देव की आराधना करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से नागों की पूजा करता है, उनकी कुंडली में राहु-केतु ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही परिवार में धन-धान्य, सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार,नाग पंचमी के दिन रात में पांच विशेष उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया सकता है, जिससे साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही घरवालों की सेहत अच्छी रहती है। चलिए जानते हैं 5 ऐसे उपायों के बारे में, जो व्यक्ति आज यानी नाग पंचमी के दिन रात में चुपचाप करता है, तो उसे पैसों की कमी से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

5 सुपारी

नाग पंचमी के दिन रात में धन की देवी मां लक्ष्मी को पांच सुपारी अर्पित करें। कुछ देर बाद उन 5 सुपारी को अपने घर की तिजोरी में चुपचाप लाल कपड़े में बांधकर रख दें। इसे उपाय को आज सफलतापूर्वक करने से आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार में शांति और खुशहाली बरकरार रहेगी।

विज्ञापन

नाग देव की आकृति बनाएं

नाग पंचमी के दिन रात में घर के मुख्य द्वार पर नाग देवता की 8 आकृति बनाकर उनकी पूजा करें। इससे आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नाग देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

चांदी का सिक्का

नाग पंचमी के दिन एक चांदी का सिक्का लें। उसे गंगाजल से साफ करें और फिर अपने घर के मंदिर में रख दें। इस उपाय से आपको मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही बिजनेस में भी वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन

शिवलिंग का जलाभिषेक करें

नाग पंचमी के दिन रात में शिवलिंग का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करना लाभदायक रहेगा। इसी के साथ शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। इस उपाय से आपको पापों से मुक्ति मिल सकती है और घर-परिवार में सुख-शांति का वास होगा।

पीली कौड़ियां

पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन रात में स्नान करें। नहाने के पानी में पीली कौड़ियां और कच्चा दूध मिलाएं। नहाने के बाद उन्हीं कौड़ियों को घर के मंदिर में रख दें और फिर अगली सुबह उन्हें चुपचाप तिजोरी में रख दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ