Sawan Shivaratri 2024: यूं तो हर महीने पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है, लेकिन भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन के महीने में आने वाली मासिक शिवरात्रि बेहद फलदायी मानी गई है। इसे सावन शिवरात्रि भी कहते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है, इस दिन की गई पूजा से मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है। आइए जानते हैं, सावन शिवरात्रि कब है, निशिता काल पूजा क्या है और इस पूजा का मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?
सावन शिवरात्रि कब है?
शिवरात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का विशेष पर्व है, जो प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के नाम मनाया जाता है। सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि को सावन या श्रावण शिवरात्रि कहा गया हैं। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ है, लेकिन इस महीने में आने वाली शिवरात्रि को अत्यधिक शुभ माना गया है। मनोकामनाओं को पूरी करने वाली सावन शिवरात्रि साल 2024 में 2 अगस्त को पड़ रही है।
सावन शिवरात्रि पूजा महूर्त
मान्यता है कि सावन शिवरात्रि व्रत करने और इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा से उनकी कृपा शीघ्र मिलती है। इससे मुश्किल और असंभव काम पूरे हो जाते हैं। साथ ही, इस रात को जागरण करने से करने से विशेष लाभ होता है। बता दें, रात में की गई पूजा को निशिता पूजा कहते हैं। इस साल सावन शिवरात्रि पूजा के लिए 2 अगस्त को हर प्रहर के हिसाब से पूजा का महूर्त इस प्रकार है:
- पहला महूर्त: शाम में 7 बजकर11 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक
- दूसरा महूर्त: रात में 9 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक
- तीसरा महूर्त: रात में 12 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक
- चौथा महूर्त: रात में ब्रह्म मुहूर्त से पहले 3 बजकर 6 मिनट से सूर्योदय से पहले 5 बजकर 44 मिनट तक
सावन शिवरात्रि पूजा का महत्व और फल
सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव की पूजा से श्रद्धालु पर विशेष कृपा होती है और मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है।
- जिनके जीवन विवाह बाधाएं में आ रही हैं, तो उन्हें इसे दूर करने के लिए सावन शिवरात्रि व्रत अवश्य करना चाहिए। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
- सावन शिवरात्रि की पूजा से घर में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार होता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि की पूजा से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें: Temples of India: यहां होती है कुत्तों की पूजा, इस मंदिर में कांतारा करते हैं Puppy का नामकरण
ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 hr agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
2 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
3 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
4 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
21 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines