Shani Dev Mantra: शनिदेव को न्यायधीश माना जाता है. शनिदेव जातकों को उनके कर्मों के अनुसार, फल देते हैं. वह कर्मफल दाता हैं. अगर किसी की कुंडली में शनि दोष होता है जो उसे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा होने पर तमात परेशानी होती हैं. शनि दोष के कारण कर्ज हो जाता है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती हैं. रिश्तों में तनाव बढ़ता है साथ ही घर में कलेश होता है. आपको यह सभी लक्षण दिखते हैं तो यह शनि दोष का संकेत हैं. शनि दोष से मुक्ति और शनिदेव की कृपा के लिए आपको शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.
शनि दोष से मुक्ति के लिए करें इन मंत्रों का जाप
शनि पीड़ाहर स्तोत्र
सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय:
दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:
तन्नो मंद: प्रचोदयात
शनिदेव बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः
शनिदेव गायत्री मंत्र
ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति से सीखें इंटेलिजेंट लोगों की 5 आदतें जो बदल देंगी जिंदगी
शनि स्तोत्र
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम
शनिदेव सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः
शनि दोष निवारण मंत्र
ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये
शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।
कैसे करें मंत्र जाप?
शनिवार के दिन स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र पहनें. शनिवार को काले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है. शनि मंदिर में जाकर पूजा करें या घर पर ही शनिदेव की पूजा करें. सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें. इसके साथ ही शनिदेव के मंत्रों का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
10 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines