Shani Dev Mantra: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप, कम होगा साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष का प्रभाव

Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. किसी व्यक्ति पर शनिदेव की बुरी नजर होती है तो उसे शनि दोष जैसे साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा से परेशानी होती है. शनि दोष से परेशान लोगों को शनिवार के दिन शनिदेव के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

Shani Dev Mantra

Shani Dev Mantra: शनिदेव को न्यायधीश माना जाता है. शनिदेव जातकों को उनके कर्मों के अनुसार, फल देते हैं. वह कर्मफल दाता हैं. अगर किसी की कुंडली में शनि दोष होता है जो उसे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा होने पर तमात परेशानी होती हैं. शनि दोष के कारण कर्ज हो जाता है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती हैं. रिश्तों में तनाव बढ़ता है साथ ही घर में कलेश होता है. आपको यह सभी लक्षण दिखते हैं तो यह शनि दोष का संकेत हैं. शनि दोष से मुक्ति और शनिदेव की कृपा के लिए आपको शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन

शनि दोष से मुक्ति के लिए करें इन मंत्रों का जाप

शनि पीड़ाहर स्तोत्र

विज्ञापन

सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय:
दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:
तन्नो मंद: प्रचोदयात

शनिदेव बीज मंत्र

विज्ञापन

ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः

शनिदेव गायत्री मंत्र

विज्ञापन

ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि

विज्ञापन

शनि स्तोत्र

ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम

विज्ञापन

शनिदेव सामान्य मंत्र

ॐ शं शनैश्चराय नमः

विज्ञापन

शनि दोष निवारण मंत्र

ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये
शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।

विज्ञापन

कैसे करें मंत्र जाप?

शनिवार के दिन स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र पहनें. शनिवार को काले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है. शनि मंदिर में जाकर पूजा करें या घर पर ही शनिदेव की पूजा करें. सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें. इसके साथ ही शनिदेव के मंत्रों का जाप करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ