Sarva Pitru Amavasya 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को पूर्णिमा को श्राद्ध किया गया था. इसके बाद आश्विन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष का आरंभ हो चुका है. इस दिन प्रतिपदा श्राद्ध किया गया था. अब तिथियों के अनुसार, सभी लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म कर सकते हैं. पितृ पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या के दिन होता है. यह दिन सभी तिथियों के श्राद्ध के लिए महत्वपूर्ण होता है. अगर किसी को पूर्वजों की मृत्यु की तिथि नहीं पता है तो, इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं.
कब है सर्वपितृ अमावस्या?
आश्विन माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार की रात को 9 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगा. इस तिथि का समापन 10 अक्टूबर 2026 की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध के मुहूर्त को देखते हुए अमावस्या तिथि 10 अक्टूबर को मान्य होगी. आश्विन माह की अमावस्या के दिन सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी. यह दिन पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए बेहद खास रहेगा.
ये भी पढ़ें – October Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
सर्वपितृ अमावस्या 2026 श्राद्ध मुहूर्त
पूर्वजों का श्राद्ध कर उनसे घर में सुख-शांति, समृद्धि और सुरक्षा का आर्शीवाद मांगे. आप सर्वपितृ अमावस्या पर कुतुप मूहूर्त, रौहिण मूहूर्त और अपराह्न काल में श्राद्ध कर्म कर सकते हैं. अन्य तिथि पर श्राद्ध करने में सक्षम नहीं है तो इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं. अमावस्या तिथि पर किए गए श्राद्ध से परिवार के सभी पूर्वजों की आत्माओं को प्रसन्न कर सकते हैं. अमावस्या तिथि का श्राद्ध मुहूर्त आप यहां देख सकते हैं.
कुतुप मूहूर्त – दोपहर 11 बजकर 00 मिनट से 11 बजकर 47 मिनट
रौहिण मूहूर्त – दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट
अपराह्न काल – दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 55 मिनट
सर्वपितृ अमावस्या का महत्व
सर्वपितृ अमावस्या का बेहद खास महत्व होता है. पितरों की श्राद्ध तिथि याद नहीं होने पर इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं. इस दिन पितरों का श्राद्ध करें. भोजन बनाकर ब्राह्मणों को कराएं. इसके साथ ही पंचबलि कर्म करना शुभ बेहद लाभकारी होता है. आप गाय, चीटी, कुत्तों, कौवे और देवता को भोजन कराएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
17 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
18 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
20 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
21 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
22 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines