Saraswati Puja 2026, Saraswati Vandana Lyrics in Hindi: पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सरस्वती पूजा होती है. इस बार वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना का महत्व होता है. इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के साथ ही वंदना करनी चाहिए. इस वंदना के बिना पूजन अधूरा माना जाता है.
मां सरस्वती वंदना (Saraswati Vandana Lyrics In Hindi)
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युतशङ्करप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।।
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्॥
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: शनि की साढ़ेसाती होने के बावजूद मौज में कटेगा इन 3 राशियों को टाइम, करियर में होगी ग्रोथ
स्कूल के लिए सरस्वती वंदना (Saraswati Vandana Lyrics In Hindi)
हे शारदे मां, हे शारदे मां
अज्ञानता से हमें तार दे मां ।
हे शारदे मां, हे शारदे मां
अज्ञानता से हमें तार दे मां।
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे,
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे,
हम हैं अकेले, हम हैं अधूरे,
तेरी शरण मे, हमें प्यार दे मां ।
हे शारदे मां, हे शारदे मां
अज्ञानता से हमें तार दे मां ।
मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी,
वेदों की भाषा, पुराणों की बानी,
हम भी तो समझें, हम भी तो जानें,
विद्या का हमको, अधिकार दे माँ ।
हे शारदे मां, हे शारदे मां
अज्ञानता से हमें तार दे मां ।
तु श्वेतवर्णी, कमल पे बिराजे,
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे,
मन से हमारे, मिटा दे अंधेरे,
हमको उजालों का, संसार दे माँ ।
हे शारदे मां, हे शारदे मां
अज्ञानता से हमें तार दे मां।
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के बाद यह सरस्वती वंदना अवश्य करें. पहली सरस्वती वंदना का मां सरस्वती की पूजा के बाद पाठ करें. स्कूल में सरस्वती वंदना के लिए दूसरी सरस्वती वंदना प्रचलित है.
ये भी पढ़ें – Numerology: परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं इस मूलांक के लोग, खुद से ज्यादा करते हैं जीवनसाथी की परवाह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines