Saraswati Puja 2026: वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं. इस साल 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. सरस्वती पूजा के दिन घर पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने से पहले आप पूजा और प्रतिमा स्थापित के जरूरी नियमों को जान लें. आप पूजा में कोई गलती करते हैं तो आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा. चलिए सरस्वती पूजा के लिए प्रतिमा स्थापना के लिए सही दिशा, मुद्रा और नियमों के बारे में जानते हैं.
शुभ दिशा में स्थापित करें प्रतिमा
मां सरस्वती की प्रतिमा को घर में शुभ दिशा में स्थापित करें. आप देवी सरस्वती की प्रतिमा को पूर्व या उत्तर दिशा में स्थापित कर सकते हैं. यह दिशा शुभ मानी जाती हैं. प्रतिमा स्थापना के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व सबसे उत्तम मानी जाती है. स्थापना से पहले पूजा स्थान की अच्छे से सफाई करें और गंगा जल से शुद्ध कर लें. प्रतिमा को स्थापित करने से पहले चौकी पर सफेद रंग या पीले रंग के वस्त्र बिछाएं. मां सरस्वती को पीला और सफेद रंग अति प्रिय होता है.
ये भी पढ़ें – मणिकर्णिका घाट पर सदियों से जल रही है दिव्य अग्नि, जानिए क्या है कभी न बुझने वाली इस आग का रहस्य?
कैसी होनी चाहिए प्रतिमा?
आपको मां सरस्वती की हमेशा कमल पर बैठकर वीणा बजाती हुए आशीर्वाद देती हुई मुद्रा की प्रतिमा लेकर आनी चाहिए. इस मुद्रा वाली प्रतिमा को आप स्थापित कर सकते हैं. यह शुभ मानी जाती है. आप ध्यान रखें कि, भूलकर भी टूटी हुई या खंडित मूर्ति स्थापित न करें, प्रतिमा की स्थापना से पहले प्रतिमा को अच्छे से देख लें. खंडित प्रतिमा को स्थापित करने से घर में नकारात्मकता आती है.
इन नियमों का रखें खास ध्यान
पूजा के समय काले कपड़े पहनने से बचें. वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा में सफेद और पीले कपड़े पहनना शुभ होता है. आपको भूलकर भी इस दिन कलम और किताबों का अपमान नहीं करना चाहिए. आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए और किसी को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए. सरस्वती पूजा के दिन मांस-मदिरा और प्याज-लहसुन का सेवन न करें.
ये भी पढ़ें – Numerology: परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं इस मूलांक के लोग, खुद से ज्यादा करते हैं जीवनसाथी की परवाह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines