एक ही सपना बार-बार दिखना शुभ है या Warning? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Sapna Shastra: क्या आपको भी एक ही सपना बार-बार दिखाई दे रहा है? अगर हां, तो कभी आपने ये जानने का प्रयास किया है कि ये कोई शुभ संकेत है या किसी अनहोनी घटना का इशारा है? नहीं, तो चलिए इस बारे में विस्तार से यहां पर जानते हैं.

Dream Astrology

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र को वेदों, पुराणों और ज्योतिष ग्रंथों का एक अहम हिस्सा माना जाता है, जिसकी रचना प्राचीन काल में हुई थी. इसमें सोते समय दिखाई देने वाले सपनों के अर्थ के बारे में विस्तार से बताया गया है. यहां तक कि बार-बार एक ही सपने के दिखाई देने के कारण, महत्व व लाभ आदि के बारे में भी बताया है. आज हम आपको स्वप्न शास्त्र की मदद से बताने जा रहे हैं कि एक ही सपना बार-बार दिखाई देना शुभ है या किसी अशुभ घटना का संकेत माना जाता है.

बार-बार एक ही सपना आना कैसा होता है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को बार-बार एक ही सपना दिखाई दे रहा है तो ये देवी-देवताओं द्वारा भेजा कोई अहम संकेत हो सकता है. इसे आप भविष्य की किसी घटना का संकेत भी मान सकते हैं, जो कि आपके साथ घटेगी.

विज्ञापन

सपने में किसी चीज का छूटना कैसे होता है?

सपने में यदि आपको कोई चीज मिल रही है, जो कि बार-बार छूट रही है तो ये दर्शाता है कि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हुई है. आपको अभी कोई काम पूरा करना है या आप कोई काम कर रहे हैं, जिसका पूरा होना बहुत जरूरी है.

पुरानी घटना का सपने में बार-बार दिखना कैसा है?

यदि आपको सपने में कोई पुरानी घटना बार-बार नजर आ रही है तो ये दर्शाता है कि आप अभी तक उस घटना से बाहर नहीं आ पाए हैं. आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना होगा, अन्यथा आपकी मानसिक स्थिति खराब हो सकती है.

विज्ञापन

भविष्य के भी मिलते हैं अहम संकेत

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि व्यक्ति को किसी शुभ घटना का सपना बार-बार आ रहा है तो ये दर्शाता है कि जल्द उसके साथ वो घटना घट सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ